Crypto मार्केट में लगातार दूसरे दिन दिखा लाल रंग, 22 लाख रुपये के नीचे लुढ़का Bitcoin

डॉजकॉइन में पिछले 24 घंटों में 4.2 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

Crypto मार्केट में लगातार दूसरे दिन दिखा लाल रंग, 22 लाख रुपये के नीचे लुढ़का Bitcoin

क्रिप्टो ऐसेट्स के जोखिम के कारण निवेशक लगातार इससे पीछे हटते जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • शिबा इनु की कीमत $0.000011 (लगभग 0.000851 रुपये) पर है
  • शुक्रवार को पूरा क्रिप्टो प्राइस चार्ट लाल रंग में रंगा नजर आ रहा है
  • ईथर में एक हफ्ते के अंदर 14.3 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर छाए मंदी के बादल अभी छंटते नज़र नहीं आ रहे हैं। क्रिप्टो ऐसेट्स के जोखिम के कारण निवेशक लगातार इससे पीछे हटते जा रहे हैं जिससे कीमतों में सुधार आने की उम्मीद भी कम होती जा रही है। बिटकॉइन भी इस प्रभाव से अछूता नहीं रह पा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी समेत आज दूसरे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स भी लाल रंग में हैं। बिटकॉइन का ग्लोबल प्राइस $29,000 (लगभग 22.5 लाख रुपये) पर चल रहा है जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर इसकी कीमत $30,736 (लगभग 24 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.24 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, बिटकॉइन वीक टू डे परफॉर्मेंस में 5.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है। 

Ether की हालत बिटकॉइन से भी खराब चल रही है। इस हफ्ते में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने ज्यादा गिरावट देखी है। खबर लिखने के समय पर यह भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $1,855 (लगभग 1.4 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत $1,748 (लगभग 1.35 लाख रुपये) आंकी गई। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 9.01 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। CoinGecko के अनुसार, पिछले हफ्ते से तुलना करें तो इसकी कीमत में 14.3 प्रतिशत की कुल गिरावट आ चुकी है।  

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि मंदी की इस लहर का दूसरे ऑल्टकॉइन्स पर भी व्यापक असर पड़ा है। इसी के कारण ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 5.55 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। Polkadot, TRON, Polygon, Chainlink, Solana जैसे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भारी गिरावट आई है। शुक्रवार को पूरा क्रिप्टो प्राइस चार्ट लाल रंग में रंगा नजर आ रहा है। बढ़त हासिल करने वालों में केवल एक या दो ऑल्टकॉइन्स का नाम देखा जा सकता है जिसमें Ripple, Zcash जैसे नाम शामिल हैं। 

मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी पर नजर डालें तो सबसे पॉपुलर मीम कॉइन्स Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही गिरावट आई है। डॉजकॉइन में पिछले 24 घंटों में 4.2 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वर्तमान में इसकी कीमत $0.08 (लगभग 6.5 रुपये) पर ट्रेड कर रही है। Shiba Inu को तुलनात्मक रूप से अधिक नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत  9.28 प्रतिशत नीचे आ गई है। वर्तमान में शिबा इनु की कीमत $0.000011 (लगभग 0.000851 रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Ether, Cryptocurrency latest price

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »