Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

यह पुराने मॉडल से वजन में काफी हल्का है और साइज में भी कॉम्पेक्ट है। यह 16GB तक रैम को सपोर्ट करता है।

Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 में 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें WUXGA IPS डिस्प्ले लगा है जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस है।
  • डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X मैमोरी मिलती है।
  • इसमें कंपनी ने स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं जो कि 2W के दो स्पीकर हैं।
विज्ञापन

Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 कंपनी का लेटेस्ट लैपटॉप है जो मार्केट में पेश किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 13 इंच से बड़ा डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में Intel का Lunar Lake प्रोसेसर मिलता है। साथ ही कंपनी ने बैटरी में भी चॉइस दी है। दावा किया गया है कि यह पुराने मॉडल से वजन में काफी हल्का है और साइज में भी कॉम्पेक्ट है। यह 16GB तक रैम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कई और खास फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं विस्तार से नए लैपटॉप के बारे में। 

Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 price

Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 की कीमत का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। लैपटॉप को कंपनी ने ब्लैक कलर में पेश किया है। 

Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 Features

Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 में 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप इंटेल के लूनर लेक प्रोसेसर से लैस होकर आता है। यह वजन में हल्का है और साइज में कॉम्पेक्ट है। इसमें WUXGA IPS डिस्प्ले लगा है जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। लैपटॉप में 100% sRGB का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X मैमोरी मिलती है। यह 2TB PCIe SSD स्टोरेज से लैस किया गया है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Thunderbolt 4 का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में USB-A और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसमें कंपनी ने स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं जो कि 2W के दो स्पीकर हैं। इनमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। यह डुअल माइक्रोफोन से लैस है। बैटरी के लिए दो विकल्प मिल जाते हैं जिसमें एक 41Wh की रीचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी है। यह 65W AC एडेप्टर के साथ आती है। दूसरा विकल्प 54.7Wh का है। डिवाइस के डाइमेंशन 299 x 215 x 12~15.7 mm हैं और वजन 1.21kg है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »