Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट में 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। इनका खास फीचर इनमें मिलने वाली RGB लाइटिंग है।
Photo Credit: ITHome
Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट में 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।
Lenovo की ओर से नए Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट लॉन्च किए गए हैं। कंपनी का नया हैडसेट गेमर्स के साथ-साथ मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए भी खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें RGB लाइटिंग इफेक्ट मिलता है। यह मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस से लैस किया गया है। इसमें 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं। कंपनी के अनुसार यह गेमिंग और मनोरंजन, दोनों में ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके अलावा हेडफोन्स में 25ms की लो-लेटेंसी का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 249 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। ITHome के अनुसार, इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com से भी खरीदा जा सकता है।
Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट में 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। इनका खास फीचर इनमें मिलने वाली RGB लाइटिंग है। ये म्यूजिक के साथ सिंक हो जाते हैं और उसी के अनुसार काम करते हैं। कंपनी ने लाइट्स को कस्टमाइज करने का विकल्प भी दिया है। इसके अंदर कस्टम एकॉस्टिक चैम्बर मिलता है। यह लो-फ्रिक्वेंसी को बेहतर बनाता है और वोकल्स को क्लियर रखने का काम करता है। ऑडियो वियरेबल में कंपनी ने अल्ट्रा लो-लेटेंसी सपोर्ट दिया है।
Lenovo Aurora GH15 हेडसेट में 2.4GHz की कनेक्टिविटी मिलती है। ये 25ms तक लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। यानी ऑन-स्क्रीन एक्शन और ऑडियो के बीच कम से कम अंतर देखने को मिलता है। इससे यूजर को स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। ये 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। एक अन्य खास फीचर इनकी मल्टीकनेक्टिविटी है। हेडसेट को 4 तरह के डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। ये ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन और टैबलेट से कनेक्ट हो सकते हैं।
पीसी पर गेमिंग का अनुभव लेने के लिए इनमें USB वायरलैस कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इनमें 2.4GHz टाइप-सी वायरलैस एडेप्टर भी मिलता है। ये 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करते हैं। यानी वायर्ड कनेक्शन सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। हैडसेट में 1000mAh की बैटरी मिलती है जिससे ये लम्बा बैटरी बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर