• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट

Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट

Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से हो रहा है।

Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट

Photo Credit: Tecno/Motorola/Vivo

Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 8 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी है
  • Vivo Y400 5G में 6,000mAh की बैटरी आती है।
विज्ञापन

Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से हो रहा है। Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo Y400 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Tecno Pova 8, Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G

कीमत और स्टोरेज

Tecno Pova 8 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं Vivo Y400 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Tecno Pova 8 में में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। वहीं Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर आता है। जबकि Vivo Y400 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Tecno Pova 8 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। जबकि Vivo Y400 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Tecno Pova 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावइड एंगल कैमरा, एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo Y400 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Tecno Pova 8 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y400 5G में 6,000mAh की बैटरी आती है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Tecno Pova 8 में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo Y400 5G में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »