Bitcoin और Ether फ‍िर सुस्‍त पड़े, ज्‍यादातर altcoin ने भी किया निराश

क्रिप्‍टो मार्केट की दूसरी सबसे बड़ी करेंसी Ether के लिए भी मार्केट अच्छा था, लेकिन बुधवार को यह तेजी खो गई।

Bitcoin और Ether फ‍िर सुस्‍त पड़े, ज्‍यादातर altcoin ने भी किया निराश

Photo Credit: Unsplash/Kanchanara

altcoins और मीम कॉइंस की शुरुआत भी इस महीने अच्छी नहीं रही है।

ख़ास बातें
  • मौजूदा वक्‍त में बिटकॉइन का मूल्य 39,722 डॉलर पर है
  • बीते 24 घंटों में यह 3.84 फीसदी तक कम हो गया है
  • Ether की वैल्‍यू 2,866 डॉलर पर अटकी हुई है
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में बिटकॉइन (Bitcoin) और बाकी altcoins का प्रदर्शन खराब रहा है। बुधवार से पहले बिटकॉइन के लिए सप्‍ताह काफी अच्‍छा रहा, लेकिन पिछले दिनों देखे गए निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से मौजूदा रफ्तार भी खास नहीं लग रही। मौजूदा वक्‍त में बिटकॉइन का मूल्य  39,722 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) है। भारतीय एक्सचेंज- कॉइनस्विच कुबेर पर बीते 24 घंटों में यह 3.84 फीसदी कम है। इस बीच ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले 24 घंटों में 4.01 फीसदी की गिरावट के साथ 36,948 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) रही है।

क्रिप्‍टो मार्केट की दूसरी सबसे बड़ी करेंसी Ether के लिए भी मार्केट अच्छा था, लेकिन बुधवार को यह तेजी खो गई। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर Ether की वैल्‍यू 2,866 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) है। वहीं, ग्‍लोबल एक्सचेंजों में Ether की वैल्‍यू 2,700 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) के मार्क पर है। इस तरह पिछले 24 घंटों में यह कॉइन 3.48 फीसदी के करीब गिर गया है। एक हफ्ते पहले Ether की कीमत से तुलना करें, तो CoinGecko का डेटा बताता है कि क्रिप्टोकरेंसी की वैल्‍यू अभी भी 7.9 फीसदी के प्रॉफ‍िट पर है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से altcoins की स्थिति का भी पता चलता है। इसके मुताबिक, Cardano, Solana, Avalanche, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot और Chainlink सभी की वैल्‍यू में भारी गिरावट आई है। वहीं, मेटावर्स टोकन Decentraland (MANA), The Sandbox (SAND) और Enjin Coin (ENJ) का प्रदर्शन भी अच्‍छा नहीं है।  

altcoins की तरह मीम कॉइंस की शुरुआत भी इस महीने अच्छी नहीं रही है। बुधवार को SHIB और DOGE दोनों में गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में 3.13 फीसदी की गिरावट के साथ Dogecoin की वैल्‍यू वर्तमान में 0.14 डॉलर (लगभग 11 रुपये) है। वहीं, शीबा इनु की वैल्‍यू 0.000022 डॉलर (लगभग 0.002 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 4.61 प्रतिशत कम हुई है।

क्रिप्टो बाजार में जारी अस्थिरता के बीच भारत के फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने एक न्‍यूज एजेंसी से कहा है कि Bitcoin या Ether जैसी क्रिप्टोकरेंसी को कभी भी लीगल टेंडर नहीं माना जाएगा। सिर्फ रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया गया डिजिटल रुपया ही लीगल टेंडर होगा। 

डिजिटल रूपी को RBI का सपोर्ट होगा, जो कभी भी डिफॉल्ट नहीं होगा। पैसा RBI का होगा, उसका उसका नेचर डिजिटल होगा। डिजिटल रूपी को लीगल टेंडर भी माना जाएगा। फाइनेंस सेक्रेटरी ने कहा कि डिजिटल रूपी का इस्‍तेमाल करके नॉन-डिजिटल असेट्स भी खरीदे जा सकते हैं।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  5. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  6. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  7. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  8. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  9. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  10. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »