सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने लागू किया नया कॉइन बर्निंग सिस्टम, जानें इसके मायने

मैकेनिज़्म में बदलाव का मतलब यह भी है कि बर्न किए गए BNB की मात्रा अब बाइनेंस के लाभ पर नहीं, बल्कि बीएनबी की कीमत और बीएससी एक्टिविटी के लेवल पर निर्भर करेगी।

सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने लागू किया नया कॉइन बर्निंग सिस्टम, जानें इसके मायने

ईथेरियम नेटवर्क पर गैस की तरह BNB बाइनेंस का मूल टोकन है

ख़ास बातें
  • दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज ने लागू किया नया कॉइन बर्न सिस्टम
  • क्वाटर्ली कॉइन बर्निंग मैकेनिज़्म के बदले लागू हुआ है नया मैकेनिज़्म
  • BSC यूज़र्स और BNB कम्युनिटी की मांग के चलते लिया गया यह कदम
विज्ञापन
Binance ने BNB के लिए एक बेहतर, अधिक पारदर्शी और अनुमानित टोकन ऑटो-बर्न मैकेनिज़्म बनाने के लिए अपने क्वाटर्ली कॉइन बर्निंग मैकेनिज़्म को बंद करने का फैसला लिया है। बता दें, Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसे वर्तमान में सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज माना जा रहा है। घोषणा के अनुसार, यह कदम बाइनेंस स्मार्ट चेन [BSC] यूज़र्स और BNB कम्युनिटी से एक अच्छे ब्लॉकचेन सिस्टम की बढ़ती मांग के कारण लिया गया है। अब तक, Binance के पास दो BNB बर्निंग मैकेनिज्म थे, जिनमें से एक BSC पर गैस फीस के एक प्रतिशत की रियल टाइम बर्निंग और दूसरा, बाइनेंस का एक्सलरेट-बर्न प्रोग्राम पर आधारित एक क्वाटर्ली बर्न मैकेनिज़्म।

बाइनेंस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हम बाइनेंस स्मार्ट चेन (बीएससी) और बीएनबी कम्युनिटी को गंभीरता से सुन रहे हैं, और हमें एक नई बीएनबी ऑटो-बर्न प्रक्रिया को तुरंत लागू करने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।"

कॉइन बर्निंग एक आम मैकेनिज़्म है, जिसके जरिए altcoin क्रिएटर्स टोकन की सप्लाई को कंट्रोल करते हैं। ज्यादातर मामलों में (Binance को शामिल कर) यह प्रोसेस BNB टोकन को एक अप्राप्य वॉलेट में भेजकर प्रचलन से हटा देती है। नया मैकेनिज़्म के लागू होने के बाद, बर्निंग प्रोसेस सत्यापन योग्य हो जाएगा।

ईथेरियम नेटवर्क पर गैस की तरह BNB बाइनेंस का मूल टोकन है और इसका इस्तेमाल बाइनेंस स्मार्ट चेन पर लेनदेन के लिए किया जाता है। हालांकि, Binance इस BSC को कंट्रोल या संचालित नहीं करता है।

मैकेनिज़्म में बदलाव का मतलब यह भी है कि बर्न किए गए BNB की मात्रा अब बाइनेंस के लाभ पर नहीं, बल्कि बीएनबी की कीमत और बीएससी एक्टिविटी के लेवल पर निर्भर करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »