चंद्रयान-3 की सफलता पर बॉलीवुड में भी मना जश्न, आलिया से लेकर सलमान तक ने दी बधाई

बॉलीवुड के बहुत से लोकप्रिय एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के जरिए इस बड़ी सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की जमकर तारीफ की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 10:52 IST
ख़ास बातें
  • बॉलीवुड में भी चंद्रयान-3 के अपनी मंजिल पर पहुंचने से खुशी का माहौल है
  • बहुत से एक्टर्स ने देश के लुनर मिशन की सफलता को गर्व का क्षण बताया है
  • चंद्रयान-3 के साथ भारत ने अंतरिक्ष में कामयाबी की नई उड़ान भरी है

देश के लुनर मिशन की सफलता पर आलिया भट का कहना था, और बाकी इतिहास है

देश के लुनर मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दुनिया भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड में भी चंद्रयान-3 के अपनी मंजिल पर पहुंचने से खुशी का माहौल है। आलिया भट से लेकर सलमान खान तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के जरिए इस बड़ी सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की जमकर तारीफ की है। 

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए ISRO के सभी वैज्ञानिकों को बधाई। पूरे देश को इस पर गर्व है। भारत माता की जय!" चंद्रयान-3 की सफलता पर आलिया ने लिखा, "और बाकी इतिहास है।" गदर 2 के साथ बॉलीवुड को इस वर्ष की हिट फिल्मों में से एक देने वाले सन्नी देओल का कहना था, "कितना गौरवशाली क्षण है। #हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा। जय हिंद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर @ISRO को बधाई। देश के अंतरिक्ष अभियान में यह एक शानदार उपलब्धि है।" 
Advertisement

OMG 2 में मुख्य भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर ISRO को उसकी कोशिशों के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, "एक अरब दिल ISRO को धन्यवाद कह रहे हैं। आपकी वजह से हमें बहुत गर्व है। मैं भाग्यशाली हूं कि भारत को मैंने इतिहास बनाता हुआ देखा है। भारत चंद्रमा पर है, हम चंद्रमा पर हैं।" विक्रम वेधा के अभिनेता रितिक रोशन ने देश के सफल मून मिशन पर अपनी पोस्ट में कहा, "मेरा दिल आज गर्व से कुछ और बड़ा हो गया क्योंकि मैंने अपने लोगों को ऊंचाई पर जाते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते देखा है। @ISRO को बधाई।" 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कुछ देर बाद इसके विक्रम लैंडर ने वहां की इमेज शेयर की हैं। विक्रम लैंडर में लगाए गए ‘लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे' से ली गई इमेजेज को ISRO ने शेयर किया है। ये इमेजेज चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान क्लिक ली गई थी। ISRO ने यह भी बताया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद लैंडर और स्‍पेस एजेंसी के मिशन ऑपरेशनल कॉम्‍प्‍लेक्‍स (एमओएक्स) के बीच कम्‍युनिकेशन लिंक स्‍थापित हो गया है। दुनिया की निगाहें अब विक्रम लैंडर के अंदर मौजूद प्रज्ञान रोवर पर लगी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ घंटों के बाद रोवर को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, इस प्रक्रिया में देरी भी हो सकती है। ऐसा होने पर रोवर को बाहर निकालने में 24 घंटे तक लग सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.