शाओमी एमआई ड्रोन के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक

शाओमी एमआई ड्रोन के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले हफ्ते ही अपने पहले ड्रोन के लॉन्च का ऐलान किया था। अब लॉन्च से पहले शाओमी एमआई ड्रोन का एक वीडियो लीक हो गया है। शाओमी चीन में 25 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां पर वह ड्रोन लॉन्च करेगी।कंपनी इस इवेंट के जरिए यूएवी मार्केट में कदम रखेगी।

20 सेकेंड के एक इस वीडियो  में एक पूरी तरह से सफेद ड्रोन को दिखाया गया है। इस एमआई ड्रोन के 30 फ्रेम/सेकेंड में 4के रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आने की उम्मीद है। वीडियो में ड्रोन के बीचोंबीच एक कैमरा और चार पैर इसके चारों तरफ दिख रहे हैं।

अगर ऐसा होता है कि एमआई ड्रोन 4के वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता वाला एक हाई-एंड डिवाइस होगा। वैसे, शाओमी के इस प्रोडक्ट के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। इतना तो तय है कि नए लॉन्च के साथ शाओमी एक और टेक मार्केट में कदम रख देगी। कंपनी इससे पहले स्मार्ट टीवी, स्मार्ट एसी, राइस कूकर, सेट टॉप बॉक्स, वाई-फाई राउटर यौर एयर प्यूरिफायर पेश कर चुकी है।

शाओमी ने इस महीने की शुरुआत में 6.44 इंच डिस्प्ले वाला एमआई मैक्स फोन लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी के कस्टमाइज रॉम एमआईयूआई 8 को भी पेश किया गया जिसे 17 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

वीडियो लीक करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, टॉप स्पेसिफिकेशन वाले शाओमी एमआई ड्रोन के 3,999 चीनी युआन (करीब 41,200 रुपये) में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि ये सभी खबरें सिर्फ लीक पर आधारित ही हैं इसलिए इन खबरों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Drone, Xiaomi Drone Camera, Drone Camera
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  3. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
  4. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  6. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
  7. Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
  8. भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 150% ज्यादा बिक्री!
  9. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  10. Huawei Pura X Max होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »