शाओमी एमआई ड्रोन 25 मई को होगा लॉन्च

शाओमी एमआई ड्रोन 25 मई को होगा लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी चीन में 25 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां पर वह ड्रोन लॉन्च करेगी। कंपनी इस इवेंट के जरिए यूएवी मार्केट में कदम रखेगी। इसका पहला टीज़र भी जारी कर दिया गया है। कंपनी अपने फोरम के जरिए ड्रोन लॉन्च करने की जानकारी दी है।

फोरम में 'Mi Drone Is Flying to Town On 25th May' के टाइटल से एक पोस्ट डाला गया है। इस पोस्ट में दो तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। एक तस्वीर में ड्रोन का जायरोस्कोपिक कैमरा नज़र आ रहा है और दूसरी फोटो में एक लकड़ी का खिलौना। शाओमी के इस प्रोडक्ट को एमआई ड्रोन के नामा से जाना जाएगा।

शाओमी द्वारा ड्रोन बनाए जाने की जानकारी तब मिली जब उसने एमआई बैंड और गेस्चर द्वारा ड्रोन को नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट करवाई। कुछ दिनों पहले ही शाओमी का ड्रोन ऐप भी लीक हुआ था। इससे पता चला कि यह ड्रोन 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से 4के वीडियो रिकॉर्ड करेगा। अगर ऐसा होता है कि एमआई ड्रोन 4के वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता वाला एक हाई-एंड डिवाइस होगा। वैसे, शाओमी के इस प्रोडक्ट के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। इतना तो तय है कि नए लॉन्च के साथ शाओमी एक और टेक मार्केट में कदम रख देगी। कंपनी इससे पहले स्मार्ट टीवी, स्मार्ट एसी, राइस कूकर, सेट टॉप बॉक्स, वाई-फाई राउटर यौर एयर प्यूरिफायर पेश कर चुकी है।

शाओमी ने इस महीने की शुरुआत में 6.44 इंच डिस्प्ले वाला एमआई मैक्स फोन लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी के कस्टमाइज रॉम एमआईयूआई 8 को भी पेश किया गया जिसे 17 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Drones, Mi Max, MIUI 8, Mobiles, Wearables, Xiaomi, Xiaomi Mi TV
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »