Youtube New Feature

Youtube New Feature - ख़बरें

  • Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
    Instagram अपने प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो पोस्ट करने और देखने के अनुभव को बदलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की VP of Product Tessa Lyons ने Instagram हेड Adam Mosseri के साथ एक घोषणा वीडियो में नए Features फॉर्मेट की जानकारी दी। इसके तहत चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। क्रिएटर्स लंबे वीडियो के छोटे Reels क्लिप के जरिए दर्शकों को पूरे वीडियो तक पहुंचा सकेंगे। यह फॉर्मेट पॉडकास्ट, इंटरव्यू और कॉमेडी जैसे कंटेंट के लिए उपयोगी हो सकता है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग सीमित स्तर पर हो रही है।
  • नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
    YouTube ने Shorts फीड को कंट्रोल करने के लिए नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स टाइमर को 0 मिनट पर सेट कर सकते हैं। इससे होमपेज पर Shorts दिखना लगभग बंद हो जाता है। पहले यह लिमिट 15 मिनट से 2 घंटे तक थी, लेकिन अब इसे और फ्लेक्सिबल बना दिया गया है। हालांकि Shorts पूरी तरह हटते नहीं हैं और कुछ सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो Shorts को कम देखना चाहते हैं और अपने फीड को क्लीन रखना चाहते हैं।
  • YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
    YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को लॉन्च किया है। Auto Speed एक AI पावर्ड फीचर है जो वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है।
  • YouTube नहीं रहा अब 'बच्चों का खेल', पेरेंट्स का होगा पूरा कंट्रोल! आए नए फीचर
    YouTube ने प्लेटफॉर्म में कई नए कंट्रोल फीचर्स पेरेंट्स के लिए जोड़ दिए हैं। ये टूल्स पेरेंट्स के लिए ऐसे फीचर्स लेकर आते हैं जिनकी मदद से वे बच्चों की कंटेंट व्यूइंग को कंट्रोल कर सकते हैं। YouTube Shorts को देखने के लिए पेरेंट्स अब एक टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद बच्चे शॉर्ट्स नहीं देख पाएंगे। अब कंपनी ने बेडटाइम अलर्ट फीचर भी जोड़ दिया है।
  • YouTube में आ रहा कमाल का फीचर! ऐप के अंदर ही शेयर कर सकेंगे वीडियो, चैटिंग की भी होगी सुविधा!
    YouTube में जल्द ही यूजर को ऐप के भीतर ही वीडियो शेयरिंग का फीचर मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके माध्यम से यूजर्स सीधे ऐप के भीतर से ही वीडियो को शेयर कर सकेंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ऐप के अंदर ही चैट फीचर को भी शामिल करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही यह दुनिया के कई हिस्सों में रोल किया जा सकता है।
  • YouTube में आया नया फीचर! बचाएगा आपका कीमती समय, जानें कैसे
    YouTube में एक नया फीचर शुरू किया गया है जिससे कि यूजर्स शॉर्ट्स देखते समय बेवजह की स्क्रॉलिंग से बच सकेंगे। यूट्यूब इसके लिए एक टाइमर ऐप में लेकर आया है। यह टाइमर इस्तेमाल करके यूजर्स सोशल मीडिया पर शॉर्ट्स में अपना अत्यधिक समय बर्बाद होने से बचा सकते हैं। साथ ही मीडिया उपभोग से होने वाली थकान से भी बच सकते हैं।
  • YouTube Shorts क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले! आ रहे हैं ये 5 नए एडिटिंग फीचर्स
    YouTube Shorts जल्द ही पांच नए फीचर्स रोलआउट करने वाला है जो खासतौर पर वीडियो क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। ये फीचर्स इस साल स्प्रिंग में लॉन्च होंगे और इनका मकसद है शॉर्ट वीडियो एडिटिंग को ज्यादा आसान, क्रिएटिव और प्रोफेशनल बनाना। कंपनी की तरफ से इसकी पुष्टि पहले ही कर दी गई थी।
  • YouTube Shorts में आ रहे हैं 3 कमाल के फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए आसान हो जाएगा वीडियो बनाना
    YouTube क्रिएटर्स के लिए शॉर्ट्स में कैप्शन जोड़ना और एडिट करना आसान बना दिया गया है। क्रिएटर्स अब अपने कैप्शन को विभिन्न फॉन्ट और कलर के साथ स्टाइल कर सकते हैं और वे उन्हें स्क्रीन पर कहीं भी रख सकते हैं।
  • YouTube का नया फीचर! वीडियो फीड में दिखेगा बड़ा बदलाव! जानें
    वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर जल्द ही एक ऐसा फीचर दिखाई दे सकता है जिसमें यूजर को वीडियो सजेशंस के लिए तीन कलर- रेड, ब्लू और ग्रीन में से चुनने का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »