याहू मैसेंजर का पुराना वर्ज़न 5 अगस्त को हो जाएगा बंद

याहू मैसेंजर का पुराना वर्ज़न 5 अगस्त को हो जाएगा बंद
विज्ञापन
याहू की मैसेजिंग सर्विस याहू मैसेंजर का पुराना वर्जन अपने यूजर को गुडबाय कहेगा। जी हां, 6 अगस्त के बाद सबसे पुराने मैसेंजर में से एक याहू मैसेंजर का पुराना वर्जन इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं होगा। याहू ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस खबर का ऐलान किया।

याहू की एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, कंपनी अब अपनी सेवाओं को व्यवस्थित कर रही है और इसका ध्यान इन्हें ज्यादा बेहतर बनाने का है। इस पोस्ट में आगे कहा गया, ''2016 की शुरुआत में हमने अपने बिजनेस की एक रूपरेखा तैयार की और हमारा ध्यान अपने सात प्रोडक्ट: मेल, सर्च, टम्बलर, स्पोर्ट्स, फाइनेंस और लाइफस्टाइल को मजबूत करने पर है।''

बता दें, याहू मैसेंजर को 1998 में लॉन्च किया गया था। 2015 में कंपनी ने पुराने मैसेंजर ऐप को एक नए वर्जन में बदल दिया था। कंपनी ने कहा था कि नए डिजाइन वाला मैसेंजर ऐप से यूजर को ज्यादा तेजी और स्मार्ट तरीके से मैसेज, तस्वीरें और एनिमेटेड जिफ इमेज भेज पाएंगे। ये सभी फीचर वन-टू-वन और ग्रुप चैट के लिए उपलब्ध थे।

याहू ने यूजर से 5 अगस्त से पहले नए मैसेंजर को अपडेट करने का सुझाव दिया है। कंपनी के मुताबिक, अपडेट ना करने पर 5 अगस्त के बाद यूजर अपनी चैट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। याहू के मुताबिक, हम अब नए मैसेंजर को बेहतर बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और हमारा लक्ष्य अपने यूजर को सबसे अच्छा अनुभव देने का होगा।

इसके अलावा कंपनी ने 1 सितंबर से अपनी पर्सनलाइज्ड विजट सर्विस याहू रिकमंड्स को भी बंद करने का फैसला किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , yahoo, yahoo messenger, yahoo messenger older version

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »