WhatsApp यूजर्स Instagram प्रोफाइल को अपने अकाउंट से कर पाएंगे लिंक! जानें कैसे करेगा काम

Meta कथित तौर पर WhatsApp के iOS ऐप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 19:43 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
  • यह फीचर iOS वर्जन 25.7.10.70 के लिए WhatsApp बीटा में नजर आया था।
  • यह फीचर Instagram प्रोफाइल को अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक करने देगा।

WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए नए फीचर पर काम कर रहा है।

Photo Credit: WhatsApp

Meta कथित तौर पर WhatsApp के iOS ऐप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। नया फीचर यूजर्स को अपने Instagram प्रोफाइल को अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक करने की सुविधा देगा। WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा देखा गया यह फीचर वर्तमान में बीटा टेस्टिंग में है और लिमिटेड टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आइए वॉट्सऐप के आगामी फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर iOS वर्जन 25.7.10.70 के लिए WhatsApp बीटा में नजर आया था। फीचर आने के बाद यूजर्स के पास अपने WhatsApp प्रोफाइल पर अपने Instagram प्रोफाइल लिंक डिस्प्ले करने का ऑप्शन होगा। इसके अलावा लिंक यूजर्स की प्रोफाइल फोटो और नाम के नीचे नजर आने की उम्मीद है, जो उन लोगों के लिए विजिबिलिटी बढ़ाएगा जो Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट को कनेक्ट करना चाहते हैं। कथित तौर पर यूजर्स को यह कंट्रोल करने की सुविधा भी दी जाएगी कि उनके लिंक किए गए Instagram प्रोफाइल को कौन देख सकता है। 
Advertisement

WhatsApp कई प्रकार के प्राइवेसी सेटिंग दे रहा है, जिसमें एवरीवन, माय कॉन्टैक्ट, माय कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट और नो बडी शामिल हैं। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स अपनी प्रोफाइल विजिबिलिटी और प्राइवेसी पर पूरी तरह से कंट्रोल बनाए रखें। यह फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल रहेगा, जिससे यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि वे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक करना चाहते हैं या नहीं।

वर्तमान में Instagram ही इकलौता ऐसा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है जो इस फीचर को सपोर्ट करता है। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि WhatsApp भविष्य में Meta के स्वामित्व वाले अन्य प्लैटफॉर्म जैसे कि Facebook और Threads का भी सपोर्ट कर सकता है। इस प्रकार के बदलाव से Meta की सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग सर्विस के बीच इंटीग्रेशन और भी ज्यादा आसान हो सकता है।
Advertisement

आपको बता दें कि फिलहाल इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है, लेकिन कथित तौर पर सिर्फ Apple के टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम में एनरोल यूजर्स ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। WABetaInfo का सुझाव है कि इस फंक्शन पर अभी भी काम चल रहा है और आगामी सप्ताह में इसे बीटा टेस्टर के बड़े ग्रुप के लिए रोल आउट किया जा सकता है। इससे पहले वॉट्सऐप iOS के लिए इसी प्रकार का फीचर टेस्टिंग में देखा गया था, लेकिन वह सिर्फ प्रीव्यू मोड में उपलब्ध था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.