व्हाट्सऐप में चैट के लिए आ सकता पासवर्ड प्रोटेक्शन फ़ीचरः रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 26 सितंबर 2016 13:30 IST
व्हाट्सऐप ने इस साल की शुरुआत में अपने प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से इनक्रिप्ट कर दिया था। अब एक नई रिपोर्ट में व्हाट्सऐप में पासवर्ड प्रोटेक्शन फ़ीचर का ज़िक्र किया गया है। दावा किया गया है कि आने वाले समय में दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऐप में पासवर्ड प्रोटेक्शन फ़ीचर को जोड़ा जा सकता है।

एंड्रॉयड अथॉरिटी ने जानकारी दी है कि व्हाट्सऐप में 6 डिजिट वाले पासवर्ड प्रोटेक्शन फ़ीचर पर काम चल रहा है। इस फ़ीचर के बारे में व्हाट्सऐप ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट से पता चला। दरअसल, कंपनी अपने प्रशसकों को यूआई और अन्य टेक्स्ट ट्रांसलेट करने के लिए भेजती है। अगर यह रिपोर्ट सही है तो कंपनी पासवर्ड प्रोटेक्शन को जोड़ने की तैयारी कर रही है।

व्हाट्सऐप ने "इंटर द करेंट सिक्स डिजिट पासवर्ड", "पासकोड्स डॉन्ट मैच. ट्राई अगेन" और "एंटर ए रिकवरी ईमेल एड्रेस" जैसे फ्रेज़ के अनुवाद मंगाए थे। इससे यह इशारा मिलता है कि 6 डिजिट वाला पासकोड भूल जाने पर यूज़र को रिकवरी मेल का विकल्प मिलेगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रिकवरी मेल को सिर्फ एक विकल्प तौर पर दिया जाएगा जो थोड़ा अटपटा लगता है। क्योंकि अगर यूज़र अकाउंट लॉक कर देते हैं तो उन्हें एक ईमेल की ज़रूरत पड़ेगी। इस वक्त यह साफ नहीं है कि व्हाट्सऐप में 6 डिजिट वाला पासवर्ड फ़ीचर वैकल्पिक होगा या अनिवार्य।

गौरतलब है कि पहले भी लीक हुए ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट के आधार पर व्हाट्सऐप के कई नए फ़ीचर लॉन्च होने से सार्वजनिक हो चुके हैं। यह ज्यादातर मौकों पर भरोसेमंद रहे हैं। फिलहाल, व्हाट्सऐप की ओर से पासवर्ड फ़ीचर की पुष्टि नहीं की गई है।
Advertisement

हाल ही में व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर ग्रुप चैट में मेंशन फ़ीचर को एक्टिव किया था। व्हाट्सऐप में भी मेंशन फ़ीचर फेसबुक और ट्विटर की तरह काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.