• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp को 1 फरवरी से नहीं चला पाएंगे कुछ यूज़र्स, ऐसे करें चैट को स्टोर

WhatsApp को 1 फरवरी से नहीं चला पाएंगे कुछ यूज़र्स, ऐसे करें चैट को स्टोर

WhatsApp अकाउंट को Android 2.3.7 या पुराने वर्ज़न के साथ-साथ आईओएस 8 या पुराने वर्ज़न वाले डिवाइस पर चला रहे यूज़र्स इस ऐप को 1 फरवरी से नहीं चला सकेंगे। इस खबर की अधिक जानकारी के साथ हम आपको यहां चैट को स्टोर करने का तरीका भी बता रहे हैं।

WhatsApp को 1 फरवरी से नहीं चला पाएंगे कुछ यूज़र्स, ऐसे करें चैट को स्टोर

WhatsApp KaiOS 2.5.1+ वर्ज़न पर चल रहे Jio Phone और Jio Phone 2 पर अभी भी काम कर रहा है

ख़ास बातें
  • Android 2.3.7 या पुराने वर्ज़न पर लाखों डिवाइस चल कर रही हैं
  • KaiOS 2.5.1+ वर्ज़न वाले Jio Phone पर व्हाट्सऐप अभी भी काम कर रहा है
  • यूज़र्स 1 फरवरी 2020 से पहले अपनी चैट को बैकअप कर सकते हैं
विज्ञापन
WhatsApp अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी 2020 से कई Android स्मार्टफोन और iPhone डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा। इन मोबाइल फोन पर चल रहे व्हाट्सऐप अकाउंट पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगे और अकाउंट में शामिल सभी चैट भी डिलीट हो जाएगी। इससे बचने के लिए यूज़र्स को तय सीमा से पहले अपनी चैट हिस्ट्री का बैकअप लेना होगा। इससे पहले 31 दिसंबर से व्हाट्सऐप ने Windows फोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया था। अब 1 फरवरी से एंड्रॉयड और आईओएस चला रही कुछ डिवाइस के लिए भी व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा।

WhatsApp की घोषणा के मुताबिक, Android 2.3.7 और उससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे स्मार्टफोन के साथ-साथ iOS 8 और उससे पुराने वर्ज़न पर चल रहे डिवाइस के लिए सपोर्ट 1 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। इन सभी वर्ज़न की डिवाइस चला रहे यूज़र्स को अभी से नए अकाउंट बानाने और अकाउंट को रि-वेरिफाई करने से भी प्रतिबद्ध कर दिया गया है। हालांकि पहले से चल रहे अकाउंट को यूज़र्स 1 फरवरी तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस समय लाखों ऐसी डिवाइस हैं, जो एंड्रॉयड वर्ज़न 2.3.7 या इससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रही हैं। इसके अलावा आईओएस 8 और इससे पुराने वर्ज़न वाले आईफोन यूज़र्स की सख्यां भी बहुत अधिक है। यदि ये सभी यूज़र्स अपने अकाउंट की चैट को खोने से बचाना चाहते हैं, तो उन्हें 1 फरवरी से पहले अपने अकाउंट को बताए गए वर्ज़न से नए वर्ज़न पर काम कर रहे डिवाइस पर शिफ्ट करना होगा या अपनी सभी WhatsApp चैट को सेव करना होगा।

यदि आप भी पुराने एंड्रॉयड या आईओएस वर्ज़न पर काम कर रहे डिवाइस पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको व्हाट्सऐप चैट को 1 फरवरी से पहले सेव करने की सलाह देंगे। सभी चैट को सेव करने के लिए आपको WhatsApp की किसी भी चैट को अंदर जाना होगा और ऊपर बायीं ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। यहां आपको 'More' पर क्लिक करना है और 'Export Chat' पर क्लिक करना है। अब आपकी स्क्रीन पर दो ऑप्शन आएंगे। यहां यदि आपको चैट में शामिल मीडिया फाइल्स को भी सेव करना है तो आपको 'include media' पर क्लिक करना होगा और यदि आप बिना मीडिया फाइल्स के चैट सेव करना चाहते हैं तो आपको 'Without Media' पर क्लिक करना होगा। अब आपको चैट को भेजने के कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां आप ईमेल ऐप को चुन कर चैट को ईमेल अकाउंट में भेज सकते हैं।

बता दें कि व्हाट्सऐप KaiOS 2.5.1+ वर्ज़न पर चल रहे Jio Phone और Jio Phone 2 पर अभी भी काम कर रहा है। एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप Android OS 4.0.3 और उससे नए वर्ज़न और iOS 9 और उससे नए वर्ज़न पर काम करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »