• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने UPI पेमेंट के लिए 60 सेकंड के स्टेटस अपडेट QR कोड स्कैनर शॉर्टकट की टेस्टिंग की शुरू

WhatsApp ने UPI पेमेंट के लिए 60 सेकंड के स्टेटस अपडेट QR कोड स्कैनर शॉर्टकट की टेस्टिंग की शुरू

WhatsApp दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है जो स्टेटस अपडेट के तौर पर लंबी वीडियो शेयर करना और यूपीआई के जरिए फास्ट पीयर-टू-पीयर (P2P) पेमेंट करना आसान बना देगा।

WhatsApp ने UPI पेमेंट के लिए 60 सेकंड के स्टेटस अपडेट QR कोड स्कैनर शॉर्टकट की टेस्टिंग की शुरू

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है।
  • स्टेटस अपडेट के तौर पर लंबी वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलेगी।
  • यूपीआई के जरिए फास्ट पीयर-टू-पीयर (P2P) पेमेंट करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
WhatsApp दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है जो स्टेटस अपडेट के तौर पर लंबी वीडियो शेयर करना और यूपीआई के जरिए फास्ट पीयर-टू-पीयर (P2P) पेमेंट करना आसान बना देगा। इन नए फीचर्स को फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप के हालिया बीटा वर्जन पर देखा गया था। जब ये फीचर्स टेबल चैनल पर सभी यूजर्स के लिए जारी हो जाएंगे तो यूजर्स अपने स्टेटस पर 60-सेकंड के वीडियो शेयर कर पाएंगे और अन्य यूजर्स या मर्चेंट को पैसे भेजने के लिए किसी भी क्यूआर कोड को तुरंत स्कैन कर सकेंगे।

फीचर ट्रैकर ने एंड्रॉइड 2.24.7.6 के लिए Whatsapp बीटा पर 60 सेकंड तक के वीडियो अपलोड करने की कैपेसिटी देखी। ऐप का नया बीटा वर्जन उन यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है जिन्होंने ऐप का बीटा वर्जन पाने के लिए साइन अप किया है। यह मौजूदा 30-सेकंड की लिमिट से वीडियो अपलोड से लेकर स्टेटस अपडेट तक के सपोर्ट को इफेक्टिव तौर पर डबल कर देता है। हालांकि, WABetaInfo में पता चला कि यूजर्स को इन लंबे स्टेटस अपडेट तक पहुंचने के लिए नया बीटा वर्जन भी इंस्टॉल करना होगा।

एंड्रॉइड 2.24.7.3 के लिए वॉट्सऐप बीटा, नए अपडेट से कुछ समय पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया। यह एक नया फीचर प्रदान करता है जो यूजर्स को कुछ टैप के साथ यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देगा। थ्री-डॉट मेनू पर टैप करने और पेमेंट> पेमेंट क्यूआर कोड स्कैन का चयन करने के बजाय, बीटा टेस्टर्स मेन चैट लिस्ट के ऊपर एक अलग क्यूआर कोड स्कैनर शॉर्टकट पर टैप कर सकते हैं। यह कैमरे के बाईं ओर मौजूद है और स्क्रीन के ऊपर दाएं कॉर्नर पर सर्च शॉर्टकट हैं।

मैसेजिंग सर्विस ने हाल ही में एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए ऐप के नए वर्जन पर यूजर्स की प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट कैप्चर करने की कैपेसिटी को बंद करना शुरू कर दिया। जबकि Pixel स्मार्टफोन एक फुल ब्लैक स्क्रीनशॉट को कैप्चर करेंगे और अन्य एंड्रॉइड स्मार्टफोन डिवाइस की सिक्योरिटी पॉलिसी का हवाला देते हुए स्क्रीनग्रैब लेने से मना कर देंगे।

एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप के हाल ही में आए बीटा वर्जन में स्क्रीन के टॉप पर कई चैट को पिन करने की कैपेसिटी शामिल की गई है। यह यूजर्स को उनकी चैट लिस्ट के टॉप पर ज्यादा कंवर्शेसन को सर्च किए बिना तुरंत एक्सेस करने की अनुमति देगा। आने वाले हफ्तों या महीनों में ऐप के अपडेट के साथ स्टेबल चैनल पर सभी यूजर्स के लिए नए क्यूआर कोड स्कैनर, लंबे स्टेटस अपडेट और एक्सपेंडेड चैट पिनिंग मिल सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp beta, WABetaInfo
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »