WhatsApp Pink फेक ऐप चुरा सकती है आपके फोन का डेटा, हो जाएं सावधान!

WhatsApp Pink के नाम से एक फेक ऐप सर्कुलेशन में है। इसके माध्यम से हैकर यूजर्स का डेटा चोरी कर सकते हैं।

WhatsApp Pink फेक ऐप चुरा सकती है आपके फोन का डेटा, हो जाएं सावधान!

WhatsApp Pink हूबहू व्हाट्सएप जैसे इंटरफेस के साथ दिखता है। यह ऐप संदेहास्पद बतायी गयी है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp Pink को शोधकर्ताओं ने बताया है संदेहास्पद
  • हैकर इस ऐप के जरिये कर सकते हैं आपके फोन का डेटा चोरी
  • WhatsApp यूजर्स को मिल रहे है पिंक ऐप को डाउनलोड करने के लिंक
विज्ञापन
WhatsApp Pink के नाम से एक संदेहपूर्ण ऐप आजकल देखने को मिल रही है। यह ऐप एक बार इन्सटॉल होने पर आपके फोन का डेटा आसानी से चुरा सकती है। इसके माध्यम से हैकर आपके फोन को कंट्रोल कर सकता है। देखने में आ रहा है कि एक मैसेज यूजर के पास भेजा जा रहा है। इस मैसेज में एक लिंक दिया होता है। क्लिक करने पर गुलाबी रंग की व्हाट्सएप मैसेंजर ऐप दिखाई देती है। इसके बारे में कहा गया है कि यह वैसा ही अनुभव देती है जैसा कि मौजूदा व्हाट्सएप ऐप दे रही है। साथ ही इसमें कुछ नये फीचर्स का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। इस पर क्लिक करने से आपके अनुभव में तो कोई बदलाव नहीं होगा किंतु आपके फोन में एक मैलीशियस ऐप तुरंत डाउनलोड हो जायेगी। इस ऐप का WhatsApp या Facebook से कोई संबंध नहीं है।

साइबर सिक्योरिटी के शोधकर्ता राजशेखर राजहरिया ने एक ट्विट किया है। इसमें जानकारी दी गयी है कि आजकल व्हाट्सएप पिंक नाम से एक ऐप बहुत देखी जा रही है। इस ट्विट में शोधकर्ता ने कई स्क्रीनशॉट्स भी दिखाए हैं कि कैसे यूजर इस ऐप को WhatsApp समझ बैठता है।

Gadgets 360 को राजशेखर ने बताया, "एक बार इन्सटॉल होने के बाद यह फेक व्हाट्सएप एक मैसेज अपने आप सर्कुलेट करना शुरू कर देता है जिसमें कहा गया होता है कि डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। हैकर का मकसद इस ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक यूजर्स का डेटा चोरी करना लग रहा है।"

उन्होंने कहा कि WhatsApp Pink के द्वारा अधिक से अधिक पुलिस विभाग और मीडिया विभाग के यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है। दिल्ली और राजस्थान के अनेकों पुलिस अधिकारियों को इस तरह के लिंक भेजे जा चुके हैं। राजशेखर राजहरिया ने बताया कि उनको WhatsApp Pink ऐप के बारे में दिल्ली के एक पुलिस इन्सपेक्टर दाता राम यादव ने बताया था। दाता राम यादव ने इस ऐप के द्वारा जारी मैसेज को पुलिस के एक व्हाट्एप ग्रुप में देखा था।

Gadgets 360 को दिये गये एक बयान में WhatsApp ने कहा है, "किसी भी व्यक्ति के पास इस तरह के असामान्य और संदेहात्मक मैसेज भेजे जा सकते हैं। सिर्फ व्हाट्एप ही नहीं, ऐसे मैसेज ईमेल या अन्य किसी इंटरनेट सर्विस ऐप पर भी भेजे जा सकते हैं। यूजर्स को हम किसी भी तरह के संदेहात्मक मैसेज को ओपन करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। जहां तक व्हाट्सएप की बात है तो हम यूजर्स से अपील करते हैं कि वे व्हाट्सएप में ही दिये गये टूल जैसे कि रिपोर्ट, रिपोर्ट ए कॉन्टेक्ट और ब्लॉक कॉन्टेक्ट का प्रयोग करें।"

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब व्हाट्सएप का कोई फेक वर्जन आया है। इससे पहले भी एक बार यूजर्स को WhatsApp Gold वेरिएंट के द्वारा अटैक किया जा चुका है। WhatsApp Gold भी हैकर्स द्वारा यूजर्स का डेटा चोरी करने के लिए बनाया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Pink, fake WhatsApp, Pink Whatsapp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »