• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर आया एक खास फीचर, फोटो शेयर में करने में लगेगा और कम समय

WhatsApp पर आया एक खास फीचर, फोटो शेयर में करने में लगेगा और कम समय

खबर है कि व्हाट्सऐप पर 'Predicted Upload' फीचर को लाया जा रहा है। इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईफोन ऐप के लिए रिलीज किया गया है।

WhatsApp पर आया एक खास फीचर, फोटो शेयर में करने में लगेगा और कम समय
ख़ास बातें
  • खबर है कि व्हाट्सऐप पर 'Predicted Upload' फीचर को लाया जा रहा है
  • इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईफोन ऐप के लिए रिलीज किया गया
  • व्हाट्सऐप अब अनुमान लगा लेगा कि कब किसी तस्वीर को चैट में भेजा जाना है
विज्ञापन
खबर है कि व्हाट्सऐप पर 'Predicted Upload' फीचर को लाया जा रहा है। इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईफोन ऐप के लिए रिलीज किया गया है। व्हाट्सऐपबीटाइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को व्हाटसऐप आईओएस ऐप के 2.18.61 स्टेबल वर्ज़न और व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के स्टेबल वर्ज़न 2.18.156 के लिए सीमित तौर पर रिलीज किया जा रहा है।  हालांकि, गैजेट्स 360 की टीम इस फीचर को टेस्ट करने में सफल नहीं रही। हमने रोलआउट को लेकर कंपनी से संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।  

अब सवाल की प्रीडिक्टेड अपलोड करता क्या है? इस रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप अब अनुमान लेगा कि कब किसी तस्वीर को चैट में भेजा जाना है। इस फीचर के ज़रिए फोटो को पहले ही सर्वर पर अपलोड कर लिया जाएगा, ताकि फोटो भेजे जाने पर यह उम्मीद से कम समय में पहुंच जाए।
 
whatsapp

यूज़र अब भी व्हाट्सऐप पर फोटो भेजने से पहले उन्हें एडिट कर सकेंगे। प्रीडिक्टेड अपलोड फीचर का मकसद तस्वीरों को सर्वर पर अपलोड करना हो, यह अनुमान लगाते हुए कि उन्हें एडिट नहीं किया जाएगा। यह फीचर एक फोटो अपलोड और कई फोटो अपलोड करने के काम आता है। इस फीचर को काम करते हुए देखने के लिए यूजर को कई फोटो को अपने कैमरा रोल या गैलरी से अपलोड करना होगा, अटैच बटन के ज़रिए।

डन या ओके बटन को दबाते ही यूज़र को एडिट फोटो ऑप्शन का विकल्प दिया जाएगा। इस स्क्रीन पर 10 सेकेंड इंतज़ार करने की ज़रूरत है। यहीं पर फीचर काम करना शुरू करता है। यहां पर तस्वीर या तस्वीरें अपने आप बैकग्राउंड सर्वर में अपलोड हो जाती हैं। अगर आप फोटो को बिना एडिट किए हुए भेजते हैं तो आप देखेंगे कि सभी तस्वीरें चैट विंडो में एक ही बार में ग्रे टिक के साथ नज़र आने लगती हैं। यह इशारा है कि फोटो अब व्हाट्सऐप सर्वर पर है।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके व्हाट्सऐप में यह फीचर उपलब्ध है या नहीं, तो इसके आपको देखना होगा क्लॉक सिंबल कितनी देर में बदल जाता है। या फिर नज़र ही नहीं आ रहा है। अगर आप थोड़ी देर के लिए भी क्लॉक सिंबल देखते हैं तो आपके पास प्रीडिक्टेड अपलोड फीचर नहीं है। डबल टिक और ब्लू टिक आपके द्वारा भेजे गए दूसरे शख्स के नेटवर्क पर निर्भर करेगा।

अब यह सवाल उठता है कि यूज़र इस फीचर को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं? क्योंकि इस फीचर में तस्वीरें व्हाट्सऐप के सर्वर पर उपलोड हो जाती हैं। मान लिया जाए कि एडिट फोटो स्क्रीन पर यूज़र तस्वीरें नहीं भेजने का फैसला करता है, तो क्या वह अतिरिक्त डेटा की खपत करना चाहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for Android, WhatsApp for iOS
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »