WhatsApp में आया बेहद जरूरी फीचर, अपने आप गायब होंगे मैसेज

पिछले महीने व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में इस फीचर को देखा गया था। यह फीचर यूज़र्स को व्यक्तिगत चैट या फिर ग्रुप में किसी मैसेज को 7 दिन बाद खुद-ब-खुद गायब करने का विकल्प प्रदान करता है।

WhatsApp में आया बेहद जरूरी फीचर, अपने आप गायब होंगे मैसेज

हर चैट में अलग से इनेबल करना होगा यह फीचर

ख़ास बातें
  • WhatsApp Disappearing Messages इस महीने हो जाएगा रोलआउट
  • डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर के जरिए 7 दिन बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा मैसेज
  • व्हाट्सऐप यूज़र मैसेज डिलीट करने की अवधि में नहीं कर सकते बदलाव
विज्ञापन
WhatsApp ने आधिकारिक रूप से अपना नया ‘Disappearing Messages' फीचर अपडेट के जरिए लॉन्च कर दिया है, जो कि ग्लोबली इस महीने रोलआउट हो जाएगा। नए फीचर से संबंधित जानकारी हालांकि पिछले हफ्ते भी FAQ page के जरिए सामने आ गई थी। इस बहु-प्रतिक्षित फीचर को सबसे पहले Snapchat द्वारा पेश किया था, हालांकि इसके बाद अब इसे व्हाट्सऐप में पेश किया जाने वाला है। पिछले महीने व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में इस फीचर को देखा गया था। यह फीचर यूज़र्स को व्यक्तिगत चैट या फिर ग्रुप में किसी मैसेज को 7 दिन बाद खुद-ब-खुद गायब करने का विकल्प प्रदान करता है।

'Disappearing Messages' फीचर को आज से रोलआउट कर दिया गया है और यह इस महीने के अंत तक Android, iOS और Linux आधारित KaiOS के साथ-साथ WhatsApp Web और Desktop प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने सपोर्ट पेज पर पब्लिश किए FAQs के जरिए जानकारी दी थी कि इस नए डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को कैसे अलग-अलग डिवाइस में इनेबल व डिसेबल करना है

व्हाट्सऐप पर उपलब्ध डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर Telegram पर काम करने वाले फीचर से अलग है। जहां टेलीग्राम पर यूज़र्स को चैट में मैसेज गायब करने की अवधि तय करने की सुविधा प्राप्त होती है, वहीं व्हाट्सऐप पर भेजा गया मैसेज 7 दिनों बाद गायब होता है। वहीं, दूसरी ओर Snapchat स्नैप को खुलने के बाद डिलीट करता है, वहीं ग्रुप पर बिना खुली स्नैप 24 घंटे में डिलीट होती है जबकि बाकि बिना खुली स्नैप 30 दिन में डिलीट होती हैं।

डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को अलग से सभी व्यक्तिगत या फिर ग्रुप चैट में इनेबल करना होगा, जिसका एक्सेस आप किसी चैट या फिर ग्रुप व्हाट्सऐप चैट पर क्लिक करके कर सकते हैं। फीचर इनेबल होने के बाद यूज़र द्वारा चुनिंदा चैट पर भेजा गया नया मैससे 7 दिनों के बाद खुद-ब-खुद चैट से गायब हो जाएगा। हालांकि, जब-तक मैसेज को ओपन नहीं किया जाएगा तब तक डिसअपीयरिंग मैसेज का प्रीव्यू नोटिफिकेशन में डिस्प्ले हो सकता है। डिसअपीयरिंग मैसेज पर किया गया रिप्लाई भी सात दिन तक ही चैट में रहेगा।

यदि आप डिसपिरिंग मैसेज भेजते हैं, तो मैसेज प्राप्त करने वाला शख्स उस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर रख सकता है या फिर उसके गायब होने से पहले वह उसे कॉपी या फिर सेव भी कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Disappearing Messages, WhatsApp Update

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »