• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • "लाल टिक का मतलब आपके ऊपर सरकार की नज़र", WhatsApp के इस फेक मैसेज से सावधान

"लाल टिक का मतलब आपके ऊपर सरकार की नज़र", WhatsApp के इस फेक मैसेज से सावधान

यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि WhatsApp अपने यूज़र्स के चैट और कॉल को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रखता है, जिसका मतलब है कि कंपनी इन डेटा को अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करती है और न ही इन्हें देख या सुन सकती है।

WhatsApp में फैल रहा लेटेस्ट रेड टिक मैसेज पूरी तरह से फेक है

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर एक फेक मैसेज वायरल हो रहा है
  • इसमें लिखा है कि लाल टिक का मतलब सरकार आपके ऊपर कार्रवाई कर सकती है
  • व्हाट्सऐप की चैट और कॉल होती हैं एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड
विज्ञापन
WhatsApp पर एक फेक मैसेज फैल रहा है, जो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर सरकार के कंट्रोल की बात करता है। मैसेज में दावा किया गया है, "दो ब्लू टिक और एक रेड टिक का मतलब है कि सरकार कार्रवाई कर सकती है, जबकि तीन रेड टिक का मतलब होगा कि सरकार ने आपके खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू कर दी है।" यह मैसेज पूरी तरह से गलत है, क्योंकि WhatsApp ने अपने सिस्टम में टिक को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है। यह मैसेज देश में हाल ही में पेश किए गए IT नियमों को लेकर WhatsApp और भारत सरकार के बीच कानूनी लड़ाई के चलते भ्रम फैलाने के लिए प्रतीत होता है।

यह Fake WhatsApp Message ग्रुप्स के जरिए फैल रहा है और इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इसे 'Forwarded many times' लेबल किया है, जिसका मतलब यह है कि इस मैसेज को कई बार फॉरवर्ड किया जा चुका है। मैसेज पूरी तरह से फेक है और इसमें कही गई बात भी पूरी तरह से गलत है। मैसेज कहता है कि व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल के लिए नए संचार नियम ला रहा है, जो डिवाइस को सरकार के साथ जोड़ देगा। इसमें यह भी कहा गया है कि नया सिस्टम कानून से जुड़े अधिकारियों को सरकार के खिलाफ मैसेज और वीडियो पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति देगा।

बता दें कि WhatsApp ने इस तरह के किसी भी फीचर और अपडेट को जारी नहीं किया है। मैसेज कहता है कि दो ब्लू टिक के साथ एक लाल टिक दिखाई देने का मतलब यह है कि आपके मैसेज पर सरकार कार्रवाई कर सकती है और तीन रेड टिक का मतलब है कि सरकार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन ऐसा नहीं है, WhatsApp का टिक सिस्टम अभी भी पहले जैसा ही है। इसका मतलब है कि आपको पहले की तरह ग्रे और ब्लू टिक ही दिखाई देंगे।

यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि WhatsApp अपने यूज़र्स के चैट और कॉल को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रखता है, जिसका मतलब है कि कंपनी इन डेटा को अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करती है और न ही इन्हें देख या सुन सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fake WhatsApp Message

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »