WhatsApp पर आया नोटिफिकेशन से जुड़ा काम का फीचर

एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp नए फीचर लेकर आया है। एक फीचर नए बीटा अपडेट के तौर पर आया है, वहीं दूसरा फीचर पब्लिक वर्ज़न में जारी कर दिया गया है।

WhatsApp पर आया नोटिफिकेशन से जुड़ा काम का फीचर

व्हाट्सऐप में आया नया फीचर

विज्ञापन
एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp नए फीचर लेकर आया है। एक फीचर नए बीटा अपडेट के तौर पर आया है, वहीं दूसरा फीचर पब्लिक वर्ज़न में जारी कर दिया गया है। ऐप में हाई-प्रायॉरिटी नोटिफिकेशन फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूज़र पुश नोटिफिकेशन को बहेतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे। यह फीचर काफी हद तक व्हाट्सऐप के 'पिन्ड चैट' जैसा है, जिसे पिछले साल जारी किया गया था। व्हाट्सऐप ने अलग से 'डिसमिस एज़ एडमिन' का फीचर भी उतारा है, जो आईफोन, एंड्रॉयड और वेब ऐप में काम करेगा। बता दें कि ये दो फीचर व्हाट्सऐप के हाल में लॉन्च हुए अन्य फीचरों से नए हैं।

बता दें कि यह फीचर सबसे पहले डब्ल्यूएबीटाइनफो ने देखे हैं। व्हाट्सऐप ने हाई-प्राॉयिरिटी नोटिफिकेशन फीचर एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए जारी कर दिया है। कोई भी यूज़र जब इसे एनेबल करेगा, आने वाले नोटिफिकेशन को नोटिफिकेशन सेंटर पर पिन किया जा सकेगा। विकल्प को प्राइवेट या ग्रुप चैट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गैजेट्स 360 ने इसकी पड़ताल की और पाया कि फीचर WhatsApp के 2.18.117 वर्ज़न में काम कर रहा है।
 
whatsapp1
हाई-प्रायॉरिटी नोटिफिकेशन के लिए आपको नोटिफिकेशन सेटिंग मेन्यू में जाना होगा। अगर आपके स्मार्टफोन में समान फीचर वाला कोई अन्य ऐप है तो नोटिफिकेशन समयबद्ध ढंग से दिखेंगे। अब बात ऐडमिन को हटाने वाले नए फीचर की। दरअसल, इस फीचर को भी डब्ल्यूएबीटाइन्फो ने ही देखा है।

इस फीचर की मदद से आप व्हाट्सऐप एडमिन को 'एडमिन' से हटा सकते हैं। इससे पहले ग्रुप एडमिन को बाकी एडमिन से कहकर हटाना पड़ता था। अब यह अधिकार किसी भी यूज़र के पास होगा। व्हाट्सऐप ने यह फीचर एंड्रॉयड ऐप के लिए 2.18.116 वर्ज़न के लिए जारी किया है। लेकिन यह नए एंड्रॉयड बीटा ऐप में भी काम कर रहा है। फीचर का लाभ iOS में (2.18.41) के साथ और वेब में (2.18.116) वर्ज़न के साथ लिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »