• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने लॉन्‍च किया ‘चैनल’, टेलिग्राम जैसा है फीचर! हर कोई बना सकेगा फॉलोवर्स, जानें इसके बारे में

WhatsApp ने लॉन्‍च किया ‘चैनल’, टेलिग्राम जैसा है फीचर! हर कोई बना सकेगा फॉलोवर्स, जानें इसके बारे में

WhatsApp launched Channel : वॉट्सऐप ने बताया कि कोलंबिया और सिंगापुर में चैनल फीचर को लॉन्च किया जा रहा है। आने वाले महीनों में इस सुविधा को भारत समेत बाकी देशों में लाया जाएगा।

WhatsApp ने लॉन्‍च किया ‘चैनल’, टेलिग्राम जैसा है फीचर! हर कोई बना सकेगा फॉलोवर्स, जानें इसके बारे में

Photo Credit: Whatsapp

‘चैनल’ को ‘अपडेट’ नाम के एक नए टैब में लाया जा रहा है। इस टैब में यूजर्स को ‘स्टेटस’ और उनके द्वारा फॉलो किए जा रहे ‘चैनल’ दिखाई देंगे।

ख़ास बातें
  • कोलंबिया और सिंगापुर में चैनल फीचर को लॉन्च किया जा रहा है
  • आने वाले महीनों में यह फीचर भारत में भी पेश किया जाएगा
  • इसकी मदद से एडमिन टेक्‍स्‍ट, फोटो, वीडियो, स्‍टीकर फॉलोवर्स को भेज पाएगा
विज्ञापन
वॉट्सऐप (WhatsApp) ने एक नए फीचर की घोषणा की है। इसका नाम है- चैनल (Channels)। पढ़कर आपको टेलिग्राम (Telegram) के ‘चैनल' फीचर की याद तो नहीं आई? वॉट्सऐप चैनल (WhatsApp Channels) भी वैसा ही मालूम पड़ता है। यह एक ब्रॉडकास्‍ट फीचर होगा, जिसकी मदद से लोग या ऑर्गनाइजेशंस अपने फॉलोवर्स को सूचनाएं पहुंचा सकेंगे और उन्‍हें उनके पसंदीदा विषयों पर अपडेट देंगे। गुरुवार को वॉट्सऐप ने बताया कि कोलंबिया और सिंगापुर में चैनल फीचर को लॉन्च किया जा रहा है। आने वाले महीनों में इस सुविधा को भारत समेत बाकी देशों में लाया जाएगा। 
 

क्‍या है वॉट्सऐप चैनल? 

वॉट्सऐप के मुताबिक, महत्वपूर्ण अपडेट पाने के लिए ‘चैनल' एक सरल, भरोसेमंद और प्राइवेट तरीका है। ‘चैनल' को ‘अपडेट' नाम के एक नए टैब में लाया जा रहा है। इस टैब में यूजर्स को ‘स्टेटस' और उनके द्वारा फॉलो किए जा रहे ‘चैनल' दिखाई देंगे। 
 

चैनल पर क्‍या भेज सकेंगे? 

वॉट्सऐप ने बताया है कि चैनल एक ऐसा टूल है, जिसमें वन-वे कम्‍युनिकेशन होगा। इसकी मदद से एडमिन टेक्‍स्‍ट, फोटो, वीडियो, स्‍टीकर और पोल अपने फॉलोवर्स को भेज पाएगा। लोग वॉट्सऐप पर अपने पसंदीदा चैनल को आसानी से सर्च कर पाएं, इसके लिए वॉट्सऐप एक डायरेक्‍टरी भी बना रहा है। ऑनलाइन लिंक के जरिए भी चैनलों से जुड़ा जा सकेगा।  
 

एडमिन और फॉलोवर दोनों की प्राइवेट जानकारी रहेगी सुरक्षित 

वॉट्सऐप ने कहा है कि उसका लक्ष्‍य ‘चैनल' फीचर को दुनिया की सबसे प्राइवेट ब्रॉडकास्ट सर्विस बनाना है। चैनल पर एडमिन और फॉलोवर दोनों की निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी। चैनल के एडमिन का फोन नंबर और प्रोफाइल फोटो उसके फॉलोवर्स नहीं देख पाएंगे। उसी तरह से अगर आप किसी चैनल को फॉलो करते हैं तो एडमिन या बाकी फॉलोवर्स आपका फोन नंबर नहीं देख सकेंगे। किस चैनल को फॉलो करना है, किसे नहीं, यह पूरी तरह से यूजर की इच्‍छा पर निर्भर करेगा। 
 

30 दिनों तक सेव रहेगी चैनल की हिस्‍ट्री 

हर चैनल की हिस्ट्री को वॉट्सऐप अपने सर्वर पर 30 दिनों तक रखेगा। ऐसे तरीके भी लाए जाएंगे जिससे चैनल पर मिलने वाले अपडेट्स को उसके फॉलोवर्स अपनी डिवाइस से जल्‍द से जल्‍द हटा सकें। एडमिन के पास पावर होगी कि वह अपने चैनल से भेजे गए स्‍क्रीनशॉट और फॉरवर्ड मैसेज को ब्‍लॉक कर सकता है। 
 

कोई भी व्‍यक्ति बना सकेगा चैनल 

वॉट्सऐप ने कहा है कि कोई भी व्‍यक्ति अपना चैनल बना सकता है। एडमिन यह तय कर सकेगा कि कौन उनके चैनल को फॉलो कर सकता है। वॉट्सऐप इस तरह की सुविधा भी लाएगा जिससे लोगों को डायरेक्‍टरी में सर्च करने पर उनके पसंदीदा टॉपिक से जुड़ा चैनल मिल जाए। वॉट्सऐप ने उम्‍मीद जताई है कि लोगों को चैनल फीचर का इस्‍तेमाल करने में मजा आएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »