WhatsApp से जल्द दुनिया भर में कर सकेंगे पेमेंट!

WhatsApp को डिजिटल वॉलेट 'Novi' को इंटीग्रेड करते हुए देखा गया है, जो यूजर्स को बैंक या कार्ड के जर‍िए इस ऐप से ग्‍लोबली पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देगा।

WhatsApp से जल्द दुनिया भर में कर सकेंगे पेमेंट!

Facebook ने शुरुआत में अमेरिका और ग्वाटेमाला में एक पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में Novi डिजिटल वॉलेट शुरू किया था

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप को डिजिटल वॉलेट 'नोवी' को इंटीग्रेड करते हुए देखा गया है
  • हालांकि अभी तक वॉट्सऐप ने इस इंटीग्रेशन की पुष्टि नहीं की है
  • यह इंटीग्रेशन डिजिटल वॉलेट से दुनिया में कहीं भी पैसे भेजने की इजाजत देगा
विज्ञापन
वॉट्सऐप को डिजिटल वॉलेट 'नोवी' को इंटीग्रेड करते हुए देखा गया है, जो यूजर्स को बैंक या कार्ड के जर‍िए इस ऐप से ग्‍लोबली पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देगा। इस फीचर से जुड़ने के लिए  यूजर्स को वेरि‍फ‍िकेशन के तौर पर अपने आइडेंटिटी से जुड़े डॉक्‍युमेंट्स जमा कराने पड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक वॉट्सऐप ने इस इंटीग्रेशन की पुष्टि नहीं की है। वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी फेसबुक ने अपनी नई बिजनेस आइडेंटिटी के रूप में 'मेटा' को लॉन्च करते हुए नोवा ब्रांड के तहत अपने सभी पेमेंट्स और फाइनैंशल ऑफर्स को लाने की योजना की घोषणा की है।

XDA Developers ने अपनी रिपोर्ट में नोवी इंटीग्रेशन की बात कही है, जिसके मुताबिक यह इंटीग्रेशन यूजर्स को डिजिटल वॉलेट के जरिए दुनिया में कहीं भी पैसे भेजने की इजाजत देगा। कहा गया है कि इस मनी ट्रांसफर फीचर के अनुभव के ल‍िए वॉट्सऐप यूजर्स को वेरिफ‍िकेशन कराने और इसके लिए अपने डॉक्‍युमेंट्स अपलोड करने के लिए कहा जा सकता है। यूजर्स को अपनी आइडेंटिटी के वेर‍िफ‍िकेशन के लिए एक वि‍डियो सेल्फी का प्रोसेस भी पूरा करना होगा।

प‍िछले महीने ही वॉट्सऐप के बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने बीटा संस्करण 2.1.21.22.17 में नोवी इंटीग्रेशन की जानकारी दी थी। इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी ऑनलाइन शेयर किया गया था। पिछले महीने फेसबुक ने कंपनी के तौर पर अपना नाम 'मेटा' भी शुरू किया था। मेटा में फिनटेक यूनिट के प्रमुख डेविड मार्कस ने घोषणा की थी कि कंपनी, नोवी ब्रांड के तहत अपनी पेमेंट और फाइनैंशल सर्विसेज और प्रॉडक्‍ट् को इंटीग्रेट कर रही है।

फेसबुक ने डिजिटल रेमिटेंस स्पेस में प्रवेश करने के लिए शुरुआत में अमेरिका और ग्वाटेमाला में एक पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में नोवी डिजिटल वॉलेट शुरू किया था। अब ऐसा लगता है कि यह इन दो मार्केट से आगे निकलकर बड़ी संख्या में वॉट्सऐप यूजर्स को नोवी वॉलेट की पेशकश कर रहा है। गैजेट्स 360 ने इस पूरे मामले में जानकारी के लिए वॉट्सऐप से संपर्क किया है। जवाब मिलते ही हम अपने पाठकों को इसके बारे में अपडेट देंगे।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , whatsapp, Digital Wallet, Novi, Global Payments, Meta

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »