• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप में आए बड़े इमोजी, कई और नए फीचर भी शामिल

व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप में आए बड़े इमोजी, कई और नए फीचर भी शामिल

व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप में आए बड़े इमोजी, कई और नए फीचर भी शामिल
ख़ास बातें
  • नए अपडेट से वीडियो रिकॉर्डिंग में ज़ूम इन और आउट का विकल्प मिलेगा
  • एडिट बटन से अब एक मल्टीपल चैट को एक साथ डिलीट कर सकते हैं
  • लेकिन, एडिट बटन से मल्टीपल ग्रुप चैट डिलीट नहीं कर सकते
विज्ञापन
व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप में नए अपडेट के साथ ही कई सारे नए बदलाव हुए हैं। अब आईओएस व्हाट्सऐप में इमोजी बड़े हो गए हैं। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग में एक नया ज़ूम इन और ज़ूम आउट फीचर के साथ मल्टीपल चैट को डाउनलोड करने का विकल्प भी मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप के आईओएस वर्जन 2.16.7 में अब बड़े इमोजी देखे जा सकते हैं। जब कोई यूज़र किसी एक या ग्रुप चैट में कोई इमोजी भजता है तो यह पहले से बड़े आकार में दिख रही है। हालांकि, अगर यूज़र चैट में एक साथ कई सारे इमोजी भेजता है तो ये सामान्य आकार में ही दिखेंगे।

आईओएस पर व्हाट्सऐप को 2.16.7 वर्जन पर अपडेट करने से अब वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने का विकल्प भी मिलता है। यूज़र को व्हाट्सऐप पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए टेक्स्ट बार के पास बने कैमरा आइकन पर टैप करने की जरूरत है। इसके बाद रिकॉर्डिंग शुरू होने पर यूज़र को आईफोन के डिस्प्ले स्क्रीन पर शटर बटन को होल्ड करना होता है। अब, ऊपर या नीचे स्लाइड करने पर यूज़र पहले से निर्धारित किए गए फ्रेम में ज़ूम इन व ज़ूम आउट कर पाएंगे। हालांकि, जब यूज़र ज़ूम इन व आउट करते हैं तो रिकॉर्डिंग रुक जाएगी और फ्रेम को दोबारा सेट करने के बाद ही शुरू होगी। फिलहाल ज़ूम इन या आउट करने का विकल्प लाइव रिकॉर्डिंग के लिए पेश नहीं किया गया है।

आईओएस पर व्हाट्सऐप में सबसे ऊपर अब एक एडिट बटन भी अपडेट किया गया है। अब, यूज़र एक बार में ही मल्टीपल चैट को डिलीट, मार्क एज रीड या आर्काइव कर सकते हैं। यह डिलीट बटन सिर्फ निज़ी चैट के लिए ही एक्टिवेट किया गया है और ग्रुप चैट को अभी भी एक-एक कर ही डिलीट किया जा सकता है। हालांकि, एडिट फीचर से यूज़र ग्रुप चैट को मार्क एज रीड और आर्काइव कर सकते हैं।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का दावा है कि कंपनी ने इस बार ऐप में की सुधार भी किए हैं जिससे चैट पहले की अपेक्षा तेजी से खुलते हैं। इन अपडेट के अलावा, व्हाट्सऐप ने रियो ओलंपिक 2016 से पहले एक नया ओलंपिक इमोज़ी भी लॉन्च किया है। यह इमोज़ी एंड्रॉयड यूज़र के लिए बॉल इमोज़ी के पास मौजूद है जबकि अभी तक आईओएस यूज़र इस इमोज़ी को नहीं देख पा रहे हैं। यूज़़र को इसके लिए अपनी व्हाट्सऐप चैट में एक सिंबल को कॉपी-पेस्ट करना होगा और इसके बाद सिंबल को यहां देखा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »