• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को मिला फॉरवर्डिंग इनर्फोमेशन फीचर, डार्क मोड की भी मिली झलक

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को मिला फॉरवर्डिंग इनर्फोमेशन फीचर, डार्क मोड की भी मिली झलक

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को हाल ही में फॉरवर्डिंग इनफो फीचर मिल गया है। जानें इसके बारे में।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को मिला फॉरवर्डिंग इनर्फोमेशन फीचर, डार्क मोड की भी मिली झलक

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को मिला फॉरवर्डिंग इनर्फोमेशन फीचर, डार्क मोड की भी मिली झलक

ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode से संबंधित जानकारी भी आई सामने
  • WhatsApp Forwarding Info फीचर के बारे में जानें
  • WhatsApp बीटा वर्जन 2.19.87 पर मिली डार्क मोड की झलक
विज्ञापन
Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp फॉरवर्डिंग इनफो फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। बता दें कि यह फीचर यूज़र को इस बात की जानकारी देगा कि मैसेज़ को कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है। इसके अलावा फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड जो कि एक तरह का लेबल है, यह केवल उन्हीं मैसेज पर दिखाई देगा जिन्हें चार से अधिक बार फॉरवर्ड किया गया होगा। हालांकि, फीचर को अभी तक ऐनेबल नहीं किया गया है।

लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसमें से एक फीचर को सभी टेस्टर के लिए ओपन बीटा चैनल के जरिए मुहैया करा दिया गया है। WhatsApp बीटा अपडेट (वर्जन 2.19.87) में यह दिखाई दे रहा है कि आखिर मैसेज को कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है। इसके अलावा अपडेट के साथ WhatsApp में डार्क मोड की भी झलक देखने को मिली है। लेकिन फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर इस फीचर का स्टेबल बिल्ड कब जारी किया जाएगा।
 

व्हाट्सऐप फॉरवर्डिंग इनफो (WhatsApp Forwarding Info)

एक सप्ताह पहले बीटा बिल्ड में यह फीचर 'बाय डिफॉल्ट डिसेबल' था लेकिन WhatsApp बीटा वर्जन 2.19.87 अपडेट में अंततः मैसेज फॉरवर्ड इनफो फीचर को ऐनेबल कर दिया गया है। जिन भी यूज़र्स को बीटा अपडेट मिल गया है वह इस फीचर को देख पाएंगे। हालांकि, हमने पाया कि यह जानकारी केवल तभी उपलब्ध है जब आप मैसेज के सेंडर हैं।फॉरवर्ड मैसेज को दबाकर रखें और फिर ऊपर दिख रहे इनर्फोमेशन आइकन ('i') पर क्लिक करें।
 
WhatsApp

हालांकि, अगर आपको कई यूज़र को भेजा गया फॉरवर्ड मैसेज मिलता है तो आप इस बात की जानकारी प्राप्त नहीं कर पाएंगे कि आखिर मैसेज को कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है। इसके अलावा 'फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड' टैग जो चार से अधिक बार फॉरवर्ड किए मैसेज के बारे में बताता है, इस फीचर को लेटेस्ट बीटा बिल्ड में स्पॉट नहीं किया गया है।
 

व्हाट्सऐप डार्क मोड (WhatsApp Dark Mode)

व्हाट्सऐप बीटा बिल्ड ट्रैकर WABetaInfo ने व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.87 में डार्क मोड को भी स्पॉट किया है। कुछ समय पूर्व व्हाट्सऐप बीटा (2.19.82) में इस फीचर के बारे में जानकारी सामने आई थी। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड डार्क मोड फीचर की वज़ह से प्रोफाइल सेक्शन में ब्लैक कलर स्कीम की झलक देखने को मिली है।
 
7gaiiggk

WhatsApp Dark Mode की मिली झलक
Photo Credit: WABetaInfo

डार्क मोड ऐनेबल होने के बाद 'रिक्वेस्ट अकाउंट इनफो' और 'टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन' जैसे कुछ सब-सेक्शन थे जिनमें डार्क कलर स्कीम की झलक देखने को नहीं मिली। लेकिन उम्मीद है कि आगामी बीटा बिल्ड में इनमें भी बदलाव देखने को मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि डार्क मोड फीचर को आधिकारिक रूप से बीटा टेस्टर के लिए जारी नहीं किया गया है। अभी इस संबंध में जानकारी नहीं है कि डार्क मोड का स्टेबल या फिर बीटा अपडेट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लिए कब तक आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »