• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में आया नया फ़ीचर, वीडियो डाउनलोड और स्ट्रीमिंग करें एक साथ

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में आया नया फ़ीचर, वीडियो डाउनलोड और स्ट्रीमिंग करें एक साथ

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में आया नया फ़ीचर, वीडियो डाउनलोड और स्ट्रीमिंग करें एक साथ
ख़ास बातें
  • इस फ़ीचर को एंड्रॉयड बीटा ऐप पर टेस्ट किया जा रहा है
  • इंटरनेट स्पीड के हिसाब से वीडियो स्ट्रीम होना शुरू होगा
  • व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपना वीडियो कॉलिंग फ़ीचर शुरू किया था
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपना बहु प्रतीक्षित वीडियो कॉलिंग फ़ीचर लॉन्च किया था। अब कंपनी का ध्यान यूज़र के लिए वीडियो प्लेबैक का अनुभव और ज्यादा बेहतर बनाने पर है। अब व्हाट्सऐप बीटा ऐप यूज़र पर एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग की जा रही है। इस फ़ीचर के तहत व्हाट्सऐप बीटा ऐप में वीडियो को डाउनलोड होने के साथ ही स्ट्रीम किया जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही इस फ़ीचर को आम यूज़र के लिए भी लांच किया जायेगा।

एंड्रॉयड ऐप में नए वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर को इस्तेमाल करने के दौरान शेयर किए गए किसी वीडियो के डाउनलोड होते समय ही, बफर करेगा। इसके लिए व्हाट्सऐप आपके वाई-फाई या सेल्युलर डेटा की खपत करेगा। इससे पहले व्हाट्सऐप यूज़र को व्हाट्सऐप की ऑटो डाउनलोड सेटिंग पर किसी वीडियो को देखने के लिए उसके डाउनलोड होने तक इंतज़ार करना पड़ता था।  हमने व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप के वर्ज़न 2.16.354 पर इस फ़ीचर की टेस्टिंग की।

अगर आपको कोई यूज़र व्हाट्सऐप पर एक वीडियो भेजता है और आप एक बीटा यूज़र हैं तो आपको वीडियो पर रेगुलर डाउनलोड आइकन की जगह एक प्ले आइकन दिखेगा। वीडियो डायलॉग बॉक्स के नीचे की तरफ वीडियो का साइज लिखा दिखेगा। जैसे ही आप प्ले बटन पर क्लिक करते हैं आपके इंटरनेट की स्पीड के हिसाब से वीडियो स्ट्रीम होना शुरू हो जाता है। स्ट्रीमिंग के दौरान वीडियो व्हाट्सऐप के अंदर ही प्ले होता है जबकि डाउनलोड होने के बाद व्हाट्सऐप आपसे अपना डिफॉल्ट वीडियो प्लेयर जैसे एमएक्स प्लेयर चुनने को कहेगा।           

जैसा कि हमने बताया कि इस फ़ीचर को अभी व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप पर टेस्ट किया जा रहा है। व्हाट्सऐप बीटा टेस्टर के लिए गूगल प्ले पर साइन अप किया जा सकता है। व्हाट्सऐप आईओएस यूज़र को इस फ़ीचर के लिए अभी इंतज़ार करना होगा। गौर करने वाली बात है कि अभी यह फीचर अभी दिखेगा जबकि वीडियो शेयर और प्राप्त करने वाले दोनों ही बीटा व्हाट्सऐप यूज़र हों। आम यूज़र द्वारा भेजे गए वीडियो पर आमतौर पर दिखने वाला डाउनलोड बटन ही दिखेगा।

याद दिला दें, व्हाट्सऐप ने हाल ही में स्काइप जैसा वीडियो कॉलिंग फ़ीचर लॉन्च किया था। इस फ़ीचर के जरिए इंटरनेट के जरिए वीडियो कॉल कर सकते हैं। व्हाट्सऐप ने कहा था कि कंपनी ने इस फ़ीचर को भारत में मिलने वाले खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, Video Streaming on WhatsApp, Apps, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »