• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर लॉन्च, ख़राब इंटरनेट कनेक्शन पर भी करेगा काम

व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर लॉन्च, ख़राब इंटरनेट कनेक्शन पर भी करेगा काम

व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर लॉन्च, ख़राब इंटरनेट कनेक्शन पर भी करेगा काम
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर अब सभी यूज़र के लिए उपलब्ध
  • व्हाट्सऐप वीडियो कॉल फ़ीचर को भारत के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है
  • वीडियो कॉल फ़ीचर को पहले विंडोज़ व एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए लॉन्च किया गया
विज्ञापन
आज से भारत में सबसे लोकप्रय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग फ़ीचर शुरू हो गई है। फेसटाइम और स्काइप की तरह ही व्हाट्सऐप से वीडियो कॉल करने पर कोई पैसे नहीं लगेंगे। हालांकि, अगर आप वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपको वीडियो कॉलिंग के लिए अपने डेटा प्लान के मुताबिक डेटा चार्ज देना होगा। व्हाट्सऐप ने एक बयान में कहा, ''आने वले दिनों में एंड्रॉयड, आईफोन व विंडोज़ डिवाइस के व्हाट्सऐप एक एक अरब से ज्यादा यूज़र वीडियो कॉल कर पाएंगे। ''

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने भारत में 160 मिलियन एक्टिव यूज़र होने का ऐलान किया। भारत व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा बाजार है। व्हाट्सऐप का कहना है कि नए वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को भारत के हिसाब से काम करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। भारत में अभी भी अधिकतर जगहों पर खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी है। हम इस फ़ीचर को हर किसी के लिए उपलब्ध कराना चाहते हैं ना केवल उनके लिए जो महंगे नए फोन खरीद सकतें हैं और सबसे बेहतर सेल्युलर नेटवर्क वाले देशों में रहते हैं।


इस फ़ीचर को आईफोन, एंड्रॉयड व विंडोज़ फोन यूज़र के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है। व्हाट्सऐप ने नए वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को पिछले महीने व्हाट्सऐप एंड्रॉयड व विंडोज़ बीटा ऐप के चुनिंदा यूज़र के लिए जारी किया था।

व्हाट्सऐप वीडियो कॉल फ़ीचर भी व्हाट्सऐप वॉयस कॉल फ़ीचर की तरह ही काम करेगा। इसके लिए किसी यूज़र की प्रोफाइल में जाएं तो आपको कॉलिंग आइकन पर टैप करने पर वॉयस और वीडियो कॉल का विकल्प मिलेगा। व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग उन सभी यूज़र के पास उपलब्ध होगी जिनके पास लेटेस्ट ऐप हो। अगर आपके पास पुराना ऐप है तो हमारी सलाह है कि उसे अपडेट कर लें। अगर आपको व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर नहीं दिखता तो इन तरीकों को अपना सकते हैं।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने एनडीटीवी को बताया कि मैसेज और वॉयस कॉलिंग की तरह वीडियो कॉल भी एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड होंगी। जिसका मतलब है कि थर्ड पार्टी जैसे जांच एजेंसियां आपकी बातचीत को नहीं सुन पाएंगी।

व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग की टक्कर ऐप्पल के फेसटाइम, माइक्रोसॉफ्ट के स्काइप और गूगल के हाल ही में लॉन्च हुए डुओ ऐप से होगी। व्हाट्सऐप ने एक टेक्स्ट मैसेजिंग सर्विस के तौर पर शुरुआत की थी लेकिन अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के चलते इसमें पिछले साल मार्च में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर जोड़ा गया और अब वीडियो कॉलिंग भी आ गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Video Calling, WhatsApp Video Call

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »