रिलीज से पहले ही मिल जाएंगे WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स! ऑन करना होगा ये ऑप्शन

WhatsApp ने कुछ यूजर्स को ऐप के अंदर ही बीटा फीचर्स का शुरुआती एक्सेस देना शुरू किया है। नए सिस्टम के तहत, अगर किसी यूजर को यह फीचर मिलता है, तो वह WhatsApp की Settings में जाकर “Early access to features” नाम का ऑप्शन देख सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 09:09 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp कुछ यूजर्स को डायरेक्ट बीटा एक्सेस दे रहा
  • Settings में दिख रहा “Early access to features” ऑप्शन
  • रोलआउट लिमिटेड, कुछ यूजर्स को बग का सामना

WhatsApp में दिख रहा नया Early Access to Features ऑप्शन

Photo Credit: Pexels/ Anton

WhatsApp ने ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के लिए beta फीचर्स एक्सेस को लेकर एक नया एक्सपेरिमेंट शुरू किया है। अब तक WhatsApp का बीटा प्रोग्राम सिर्फ सीमित यूजर्स के लिए खुला रहता था और Google Play Store पर इसके स्लॉट अक्सर फुल हो जाते थे। अब नए अपडेट के जरिए WhatsApp कुछ ऐसे यूजर्स को भी बीटा फीचर्स का शुरुआती एक्सेस दे रहा है, जो ऑफिशियली बीटा प्रोग्राम में एनरोल नहीं हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के Android वर्जन 2.26.2.11 में यह नया बदलाव देखा गया है, जो Google Play Store पर उपलब्ध है। इस अपडेट के बाद कुछ यूजर्स को ऐप के अंदर ही बीटा फीचर्स इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिल रहा है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को नए फीचर्स टेस्ट करने का मौका देना और बीटा टेस्टिंग बेस को बढ़ाना बताया जा रहा है।

Advertisement

नए सिस्टम के तहत, अगर किसी यूजर को यह फीचर मिलता है, तो वह WhatsApp की Settings में जाकर “Early access to features” नाम का ऑप्शन देख सकता है। इस टॉगल को ऑन करने के बाद यूजर को कुछ ऐसे फीचर्स मिलने लगते हैं, जो अभी ऑफिशियल स्टेबल वर्जन में रोलआउट नहीं हुए हैं। अच्छी बात यह है कि अगर यूजर बाद में बीटा फीचर्स इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो वह इसी ऑप्शन को बंद करके आसानी से बाहर आ सकता है।

हालांकि, यह नया फीचर फिलहाल सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह रोलआउट लिमिटेड है और कुछ नॉन-बीटा यूजर्स के साथ-साथ कुछ मौजूदा बीटा टेस्टर्स को ही यह ऑप्शन दिख रहा है। इसके अलावा, कुछ यूजर्स को इसे एक्टिवेट करने में दिक्कत भी आ रही है। ऐसे मामलों में टॉगल ऑन करने के तुरंत बाद अपने आप ऑफ हो जा रहा है, जिसे एक बग माना जा रहा है।

बीटा प्रोग्राम से जुड़े जोखिम भी इस नए बदलाव के साथ बने हुए हैं। जब बीटा वर्जन में कोई बड़ा बग सामने आता है, तो WhatsApp उसे जल्दी फिक्स कर देता है, लेकिन Google Play Store से अपडेट अप्रूव होने में समय लग सकता है। इस वजह से कई बार यूजर्स को जरूरी फिक्स मिलने में देरी हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की कम्युनिकेशन पर असर पड़ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.