• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Drive पर WhatsApp का बैकअप लेने के लिए नहीं मिलेगी अनलिमिटिड स्टोरेज!

Google Drive पर WhatsApp का बैकअप लेने के लिए नहीं मिलेगी अनलिमिटिड स्टोरेज!

शेयर किए स्क्रीनशॉर्ट में उन नोटिफिकेशन का इशारा मिला है, जो कि यूज़र्स को उस वक्त प्राप्त होंगे जब उनका गूगल ड्राइव में दिया गया बैकअप कोटा लगभग पूरा होने वाला होगा।

Google Drive पर WhatsApp का बैकअप लेने के लिए नहीं मिलेगी अनलिमिटिड स्टोरेज!
ख़ास बातें
  • Google Drive पर व्हाट्सऐप बैकअप के लिए सीमित होगी स्टोरेज
  • iCloud पर व्हाट्सऐस स्टोरेज के लिए सीमित है स्टोरेज
  • एंड्रॉयड बैकअप के लिए फिलहाल गूगल ड्राइव पर मिलती है अनलिमिटिड स्टोरेज
विज्ञापन
एंड्रॉयड यूज़र्स को Google Drive पर WhatsApp बैकअप के लिए अब-तक अनलिमिटिड स्टोरेज स्पेस की सुविधा प्राप्त होती है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो भविष्य में यह सुविधा सीमित हो सकती है। iPhone व्हाट्सऐप यूज़र्स की बात करें, तो iCloud पर उन्हें बैकअप के लिए पहले से ही लिमिटिड स्टोरेज स्पेस प्राप्त होता है। हालांकि, एंड्रॉयड यूज़र्स के साथ फिलहाल ऐसा नहीं है। एंड्रॉयड यूज़र्स को अपनी चैट्स के बैकअप के लिए गूगल ड्राइव पर अब-तक अनलिमिटिड स्टोरेज प्राप्त होती है। व्हाट्सऐप कुछ बदलाव पेश कर सकता है, ताकि यूज़र्स को अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर बैकअप साइज़ मैनेज कर सकें।

WhatsApp बीटा ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के कोड में अपडेट के संकेत मिले हैं।
 
whatsapp

WABetaInfo द्वारा शेयर किए स्क्रीनशॉर्ट में उन नोटिफिकेशन का इशारा मिला है, जो कि यूज़र्स को उस वक्त प्राप्त होंगे जब उनका गूगल ड्राइव में दिया गया बैकअप कोटा लगभग पूरा होने वाला होगा। यह अलर्ट यूज़र्स को तब दिए जा सकते हैं जब वह अपने व्हाट्सऐप चैट का बैकअप ले रहे होंगे।

इस कथित कोड से संकेत मिलते हैं कि गूगल व्हाट्सऐप बैकअप लेने के लिए यूज़र्स को कुछ स्टोरेज कोटा प्रदान करेगा। यह गूगल ड्राइव पर उपलब्ध मौजूदा 15 जीबी फ्री स्टोरेज से अधिक हो सकता है। बता दें, यह बदलाव मौजूदा स्थिति के विपरित होगा। फिलहाल गूगल ड्राइव पर यूज़र्स को व्हाट्सऐप बैकअप के लिए अनलिमिटिड स्टोरेज प्राप्त होता है।

Gadgets 360 ने इस अपडेट से जु़डी ज्यादा जानकारी के लिए WhatsApp और Google से संपर्क साधा है। जैसे ही जवाब प्राप्त होगा आपको इस खबर के साथ अपडेट कर दिया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »