उबर की नई प्राइवेसी सेटिंग, अब अकाउंट बंद करना होगा आसान

उबर की नई प्राइवेसी सेटिंग, अब अकाउंट बंद करना होगा आसान
ख़ास बातें
  • उबर ऐप में नई प्राइवेसी सेटिंग्स मेन्यू उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली
  • दावा किया गया है कि अब यूज़र को पहले की तुलना में ज़्यादा कंट्रोल मिलेगा
  • ऐप को साधारण और इस्तेमाल में आसान बनाने के लिए नए फ़ीचर जोड़े गए
विज्ञापन
उबर ने अपने ऐप में नई प्राइवेसी सेटिंग्स मेन्यू उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। दावा किया गया है कि अब यूज़र को पहले की तुलना में ज़्यादा कंट्रोल मिलेगा। कंपनी का कहना है कि ऐप को साधारण और इस्तेमाल में आसान बनाने के लिए नए फ़ीचर जोड़े गए हैं।

उबर ऐप में आने वाले कुछ हफ्तों में प्राइवेंसी सेटिंग्स मेन्यू आएगी। इसके बाद यूज़र को ऐप में एक जगह बेहतर कंट्रोल एक्सेस मिलेगा। उबर ने बयान जारी करके कहा, "हर कंट्रोल के बारे में बेहतर समझ के लिए आसान भाषा में उनके बारे में बताया गया है, ताकि ज्ञात रहे कि आप हमारे साथ कौन-कौन सी जानकारियां साझा कर रहे हैं और इनका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।"

नई सेटिंग आ जाने के बाद यूज़र ऐप प्रेफरेंसेज बदल पाएंगे। यूज़र के पास लोकेशन, मोबाइल नोटिफिकेशन और अकाउंट को रद्द करने का नियंत्रण रहेगा। बताया गया है कि ऐप में प्राइवेसी सेटिंग्स नाम का नया मेन्यू विकल्प होगा। अब एक ही जगह पर सारे नए और पुराने कंट्रोल फ़ीचर होंगे।

इनमें से एक बेहद ही अहम फ़ीचर अकाउंट डिलीशन है। उबर ऐप के अंदर सेल्फ सर्विस डिलीशन प्रोसेस का विकल्प आएगा। इसकी मदद से यूज़र आसानी से अकाउंट को बंद कर पाएंगे। इस प्रक्रिया के लिए उबर सपोर्ट से संपर्क करने की ज़रूरत नहीं होगी। अगर कोई यूज़र एक बार फिर उबर अकाउंट को एक्टिव करना चाहता है तो वह ऐसा 30 दिनों के अंदर कर सकता है। अकाउंट डिलीट करने के 30 दिन बाद उबर उस अकाउंट को स्थाई रूप से बंद कर देगा।

यूज़र अब ऐप में ट्रिप से संबंधित लोकेशन के प्रेफरेंस भी बदल पाएंगे। उबर ने जानकारी दी है कि ऐप खुले होने पर और ट्रिप के रिक्वेस्ट के बाद से लेकर ट्रिप खत्म होने के पांच मिनट बाद तक, उबर जानकारियां जुटाता है, ताकि पिकअप और ड्रॉप की व्यवस्था बेहतर हो सके। यूज़र अब चाहें तो तय कर सकते हैं कि उबर लोकेशन की जानकारी नहीं जुटाए। हालांकि, इसके बाद कुछ फ़ीचर की सुविधाएं सीमित हो जाएंगी।

मोबाइल नोटिफिकेशन के लिए यूज़र जल्द ही पुश नोटिफिकेशन को भी नियंत्रित कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Uber, Uber app, Uber Account Delete, Uber Privacy Settings
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »