• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Uber ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले शुरू की EV ऑटो रिक्शा सर्विस

Uber ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले शुरू की EV ऑटो रिक्शा सर्विस

Uber ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में Uber Auto कैटेगरी में अयोध्या में अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा सर्विस शुरू की है।

Uber ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले शुरू की EV ऑटो रिक्शा सर्विस

Photo Credit: Uber

Uber Auto सर्विस अयोध्या में शुरू

ख़ास बातें
  • Uber ने Auto में अयोध्या में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा सर्विस शुरू की है।
  • Uber ने अयोध्या में UberGo और Uber इंटरसिटी शुरू करने की घोषणा की है।
  • Uber इंटर-सिटी ट्रैवल जरूरतों को पूरा करना चाहता है।
विज्ञापन
ऐप बेस्ड कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म Uber ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में Uber Auto कैटेगरी में अयोध्या में अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा सर्विस शुरू की है। Uber ने अयोध्या में अपनी किफायती कार सर्विस UberGo और Uber इंटरसिटी ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की है। इन सर्विस का उद्देश्य इंटर-सिटी ट्रैवल जरूरतों को पूरा करना और पवित्र शहर को उत्तर प्रदेश के अन्य लोकप्रिय स्थलों से जोड़ना है।

Uber इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने कहा कि "इस शुरुआत के साथ हम पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर ट्रैवल ऑप्शन प्रदान कर रहे हैं और साथ ही में क्षेत्र में कई लोगों के लिए कमाई के अवसर भी शुरू कर रहे हैं।" अयोध्या में यह फैसला भारत में Uber के ग्रोथ प्लान का हिस्सा है, क्योंकि कंपनी वर्तमान में देश भर के 125 शहरों में काम करती है। सिंह ने कहा कि "हम अयोध्या के पर्यटन में योगदान देने के साथ परेशानी मुक्त ट्रैवल साधन को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते हैं।"

Uber ने इस महीने की शुरुआत में भारत में कई टियर 2 और 3 शहरों में अपनी फ्लेक्सिबल प्राइसिंग सर्विस Uber Flex की टेस्टिंग शुरू की है। यह सुविधा यात्रियों को अपनी राइड के लिए एक खास फेयर पर बोली लगाने की सुविधा देती है। Uber Flex पहली बार भारत में बीते साल अक्टूबर में टेस्ट की गई थी। अब इसे चंडीगढ़, जोधपुर, सूरत, कोयंबटूर, ग्वालियर, इंदौर, औरंगाबाद, अजमेर, देहरादून, बरेली और अन्य शहरों तक शुरू किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »