• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Uber, Ola राइडर्स के लिए खुशखबरी! इस शहर में ड्राइवर्स पर राइड कैंसल करने के लिए लगेगा फाइन

Uber, Ola राइडर्स के लिए खुशखबरी! इस शहर में ड्राइवर्स पर राइड कैंसल करने के लिए लगेगा फाइन

सिफारिशें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी मोटर वाहन एग्रीगेटर्स दिशानिर्देश 2020 के अनुरूप हैं। दिशानिर्देश सभी राज्यों को ऐसे नियम लागू करने का निर्देश देते हैं।

Uber, Ola राइडर्स के लिए खुशखबरी! इस शहर में ड्राइवर्स पर राइड कैंसल करने के लिए लगेगा फाइन
ख़ास बातें
  • Uber, Ola आदि के ड्राइवरों पर कैंसलेशन के लिए 50-75 रुपये का जुर्माना
  • टैक्सियों को पिकअप पॉइंट तक पहुंचने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाना चाहिए
  • सिफारिशें अभी भी मसौदा रूप में हैं
विज्ञापन
आज के समय में कैब एग्रिगेटर्स और राइडर्स के लिए सबसे बड़ी समस्या कैब ड्राइवर्स की मनमानी है। कई शहरों में अकसर Ola और Uber के राइडर्स की शिकायतें आती हैं कि उनके कैब ड्राइवर्स लोकेशन पूछने के बाद राइड को कैंसल कर देते हैं या ऑनलाइन पेमेंट के बजाय राइडर्स को कैश देने के लिए कहते हैं, जिसकी वजह से राइडर्स को मजबूरन कैब कैंसल करनी पड़ती है। अब, महाराष्ट्र सरकार के पैनल ने राइड कैंसल करने वाले कैब ड्राइवरों के लिए जुर्माना और यात्रियों के लिए रिफंड की सिफारिश की है।

HT की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त एक पैनल ने सिफारिश की है कि Uber और Ola जैसे कैब एग्रीगेटर्स के ड्राइवरों पर प्रत्येक कैंसलेशन के लिए 50-75 रुपये का जुर्माना लगाया जाना चाहिए और प्रभावित यात्री को छूट या रिफंड दिया जाना चाहिए।

पैनल, जिसे अप्रैल में गठित किया गया था, ने यह भी प्रस्ताव दिया कि टैक्सियों को पिकअप पॉइंट तक पहुंचने के लिए अधिकतम 20 मिनट का समय दिया जाए, साथ ही देरी के लिए जुर्माना भी लगाया जाए। इसके अलावा, यह सुझाव दिया गया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों को खराब स्थिति में पाए जाने वाले एग्रीगेटर कैब को डीलिस्ट करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

रिपोर्ट आगे बताती है कि सिफारिशें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी मोटर वाहन एग्रीगेटर्स दिशानिर्देश 2020 के अनुरूप हैं। दिशानिर्देश सभी राज्यों को ऐसे नियम लागू करने का निर्देश देते हैं।

यात्रियों ने लंबे समय से बुकिंग स्वीकार करने के बाद एग्रीगेटर ड्राइवरों द्वारा राइड को कैंसल करने की शिकायतें की हैं। पीक आवर्स के दौरान एग्रीगेटर कैब के लिए वेटिंग समय 6-10 मिनट या उससे भी अधिक बढ़ गया है।

इन चिंताओं को दूर करने की दिशा में पैनल की सिफारिशें कैब राइडर्स के लिए निसंदेह राहत की सांस के रूप में आती हैं। कैंसल करने पर जुर्माना ड्राइवरों को अंतिम समय में राइड कैंसल करने से रोकने का काम कर सकता है। वहीं, राइडर्स को छूट मिलने के फैसले से एग्रिगेटर्स ड्राइवर्स पर नकेल कसने का काम करेंगे।

सिफारिशें अभी भी मसौदा रूप में हैं और उन्हें लागू करने से पहले सरकार द्वारा अनुमोदित करने की आवश्यकता होगी। हालांकि, वे कैब एग्रीगेटर्स द्वारा दी जाने वाली सर्विस की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola, ola and uber, Uber
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »