• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ट्विटर पर ट्वीट के 140 अक्षरों की सीमा में ढील 19 सितंबर से लागू होगी: रिपोर्ट

ट्विटर पर ट्वीट के 140 अक्षरों की सीमा में ढील 19 सितंबर से लागू होगी: रिपोर्ट

ट्विटर पर ट्वीट के 140 अक्षरों की सीमा में ढील 19 सितंबर से लागू होगी: रिपोर्ट
विज्ञापन
ट्विटर ने इसी साल पुष्टि की थी कि ट्वीट में दिए जाने वाले 140 अक्षरों की लिमिट कायम रहेगी। हालांकि कंपनी ने मई में अपनी इस योजना में बदलाव करते हुए 140 अक्षरों  की गिनती के तरीके को बदलने की बात कही थी। हालांकि, ट्विटर ने तब किसी तारीख का ऐलान नहीं किया था। एक नई रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि ट्विटर 140 अक्षरों को गिनने के नए तरीके में बदलाव को 19 सितंबर से लागू करेगी।

नए बदलाव के साथ ही 140 अक्षरों के ट्वीट की गिनती में यूज़रनेम की गिनती नहीं होगी। यूज़रनेम के अलावा अब ट्वीट में मीडिया अटैचमेंट जैसे तस्वीरें, जिफ़, वीडियो, पोल और कोट किए गए ट्वीट को ट्वीट के 140 अक्षरों में नहीं गिना जाएगा।
 

मई में नए फॉरमेट की घोषणा को समय ट्विटर ने दावा किया था कि इन नए बदलाव से ट्विटर पर बातचीत करने पहले से ज्यादा आसान और त्वरित होगा। कंपनी से जुड़े दो लोगों के हवाले से द वर्ज ने रिपोर्ट दी है कि हालांकि, ''नए बदलाव को जारी करने की योजना में बदलाव किया जा सकता है।'' लेकिन ट्विटर ने अभी तक ट्वीट के अक्षरों में की जाने वाली गिनती के बदलाव को लागू करने के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की है।

इन बदलाव के अलावा, ट्विटर यूज़र को अपने ट्वीट को ही रीट्वीट करने के लिए भी बटन देगी जिससे रीट्वीट व कोट किया जा सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये बदलाव अगले हफ्ते से ज़ारी होंगे या फिर इन्हें चरणद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।

मई में ट्विटर ने इन नए बदलावों के ऐलान के अलावा डेवलेपर के लिए ऐलान किया था कि अपडेटेड ऐप आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, Tweet, Twitter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »