• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter के राइवल Koo ने जोड़ा ChatGPT, यूजर्स को मिलेगी पोस्ट तैयार करने में मदद

Twitter के राइवल Koo ने जोड़ा ChatGPT, यूजर्स को मिलेगी पोस्ट तैयार करने में मदद

ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट है जो संकेत देने पर कंटेंट तैयार कर सकता है। टेक इंडस्ट्री में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है

Twitter के राइवल Koo ने जोड़ा ChatGPT, यूजर्स को मिलेगी पोस्ट तैयार करने में मदद

पिछले वर्ष यूजर डाउनलोड्स में Koo दूसरा सबसे बड़ा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया था

ख़ास बातें
  • फोटो मैसेजिंग ऐप Snapchat ने भी एक चैटबॉट पेश किया है
  • ट्विटर को Koo ऐप से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • यह फीचर शुरुआत में Koo पर वेरिफाइड एकाउंट्स के लिए दिया जाएगा
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के भारतीय राइवल Koo ने OpenAI के ChatGPT को इंटीग्रेट किया है। इससे यूजर्स को पोस्ट तैयार करे में मदद मिलेगी। ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट है जो संकेत देने पर कंटेंट तैयार कर सकता है। टेक इंडस्ट्री में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। 

Koo के को-फाउंडर, Mayank Bidawatka ने Reuters को बताया कि यूजर्स ऐप के अंदर ChatGPT की मदद से विभिन्न विषयों पर पोस्ट ड्राफ्ट कर सकेंगे। उन्होंने कहा, "यूजर्स इससे अपने क्षेत्र में ट्रेंडिंग न्यूज के बारे में पूछने के बाद अपने विचार लिख सकते हैं।" पिछले सप्ताह बड़ी टेक कंपनियों Microsoft और Google ने अपने जेनरेटिव AI चैटबॉट्स की घोषणा की थी, जो सर्च के रिस्पॉन्स में इंटरनेट पर मौजूद इनफॉर्मेशन को एकत्र कर सकेंगे। फोटो मैसेजिंग ऐप Snapchat की मालिक  Snap Inc ने भी एक चैटबॉट पेश किया है जिसके मजेदार तरीके से रिस्पॉन्स देने की ट्रेनिंग मिली है। 

Bidawatka ने कहा कि पोस्ट तैयार करने की क्षमता वाली टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करने वाला Koo पहला प्लेटफॉर्म होगा। इसके लिए यूजर्स ChatGPT टूल में अपने संकेतों को टाइप कर सकेंगे या Koo के वॉयस कमांड फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। Koo के लगभग 20 प्रतिशत यूजर्स ऐप पर कंटेंट तैयार करते हैं और ChatGPT के इंटीग्रेशन से इस आंकड़े को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह फीचर शुरुआत में Koo पर वेरिफाइड एकाउंट्स के लिए दिया जाएगा और बाद में यह सभी यूजर्स को उपलब्ध होगा। 

ट्विटर को Koo ऐप से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले वर्ष यूजर डाउनलोड्स के लिहाज से Koo दूसरा सबसे बड़ा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया था। यह Gettr, Truth Social, Mastodon और Parler जैसे प्लेटफॉर्म्स का मुकाबला करने वाला एकमात्र भारतीय प्लेटफॉर्म है।  Koo ने यूजर्स के लिए चार नए फीचर्स शुरू किए थे। इनमें यूजर्स के लिए 10 प्रोफाइल पिक्चर्स अपलोड करने की सुविधा के अलावा एक Koo पोस्ट को सेव, शेड्यूल और ड्राफ्ट करना शामिल है। Koo पोस्ट एक ट्वीट की तरह होता है। Koo के यूजर्स एक पोस्ट को आगे की तिथि और समय पर शेड्यूल कर सकेंगे। इससे एक बड़े पोस्ट को अलग-अलग समय पर कुछ हिस्सों में शेड्यूल किया जा सकेगा जिससे यूजर के फॉलोअर्स की फीड कम भरेगी। इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने पिछले वर्ष के अंत में ट्विटर को खरीदा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »