ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप पर आया कॉल मी बैक फ़ीचर

ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप पर आया कॉल मी बैक फ़ीचर
ख़ास बातें
  • यूज़र को अपने ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप को वर्ज़न7.82 में अपडेट करना होगा
  • यह सुविधा किसी भी डायलर से कॉल करने पर मिलेगी
  • 'आस्क टू कॉल बैक' और 'कॉल एनीवे' फ़ीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड पर हैं
विज्ञापन
ट्रूकॉलर ने गुरुवार को नया फ़ीचर 'कॉल मी बैक' पेश किया। इसे अभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से आप जब भी किसी शख्स को कॉल करते हैं और वह किसी वजह से कॉल नहीं उठाता है तो आपको दो विकल्प मिलेंगे। इनमें से एक होगा, उस शख्स को 'कॉल बैक' करने का नोटिफिकेशन और दूसरा 'कॉल अगेन'। इस फ़ीचर से आम यूज़र को तो मदद मिलेगी ही और ई-कॉमर्स कंपनियों को डिलिवरी करने में आसानी होगी।

कंपनी ने इन दोनों फ़ीचर के काम करने के तरीके के बारे में भी बताया है। यूज़र को अपने ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप को वर्ज़न7.82 में अपडेट करना होगा। इसके बाद वे किसी भी डायलर से कॉल कर सकते हैं। अगर कोई ट्रूकॉलर यूज़र किसी दूसरे ट्रूकॉलर यूज़र से कनेक्ट करने में असफल होता है तो उसे दो विकल्प मिलेंगे- आस्क टू कॉल बैक और कॉल एनीवे। पहला विकल्प चुनने पर रिसीवर को एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, कॉल बैक के लिए। अगर दूसरा विकल्प चुनते हैं तो कॉल फिर से लग जाएगा।
 
truecaller_call_me_back_scenario

अगर रिसीवर का नंबर पहले से फोन बुक में स्टोर है तो कॉलर का इंटरफेस थोड़ा अलग होगा। अगर नंबर स्टोर है और रिसीवर ने ट्रूकॉलर लास्ट सीन स्टेटस अपडेट को एक्टिव रखा है तो कॉलर को कॉल करने के बाद स्टेटस बार दिखेगा।

ट्रूकॉलर ने बताया है कि 'आस्क टू कॉल बैक' और 'कॉल एनीवे' विकल्प तभी दिखेगा जब रिसीवर ने इनकमिंग कॉल को रिजेक्ट कर दिया है, दूसरे कॉल पर बिजी है, नंबर किसी और कारण से बिज़ी है या किसी वजह से कॉल कनेक्ट नहीं हो पाया है तो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TrueCaller, Truecaller for Android, Android, Apps, Dialler

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »