TRAI ने सुझाए इंटरनेट टेलीफोनी के लिए नियम

दूरसंचार नियामक ट्राई ने व्हाटसऐप जैसे ऐप के जरिए मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कुछ नियम सुझाए हैं। नियामक ने इसके तहत नियामक ने वाई-फाई नेटवर्क के जरिए किसी भी नंबर पर कॉल का प्रावधान करने के बारे में भी सुझाव भी दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2017 09:42 IST
दूरसंचार नियामक ट्राई ने व्हाटसऐप जैसे ऐप के जरिए मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कुछ नियम सुझाए हैं। नियामक ने इसके तहत नियामक ने वाई-फाई नेटवर्क के जरिए किसी भी नंबर पर कॉल का प्रावधान करने के बारे में भी सुझाव भी दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट टेलीफोनी के बारे में भारतीय दूरसंचार नियामक व विकास प्राधिकार ट्राई द्वारा दूरसंचार विभाग को सौंपी गई ये सिफारिशें वैध दूरसंचार लाइसेंस धारक सेवा प्रदाताओं के लिए है। व्हाट्सऐप, वाइबर व गूगल डुओ जैसे मोबाइल ऐप के जरिए की जाने वाली कॉल इसमें शामिल नहीं है।

ट्राई के अधिकारी ने कहा कि इन सिफारिशों से उन मुद्दों को समाधान हो गया है जो कि निजी दूरसंचार कंपनियों ने बीएसएनएल के मोबाइल कॉलिंग ऐप को लेकर उठाए थे।

सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने इसी साल ऐप के जरिए अपने ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय कॉल स्थानीय कॉल की शुल्क दर पर करने की सुविधा दी थी। इसके जरिए उसके ग्राहक विदेश यात्रा के दौरान भारत में किसी भी नेटवर्क पर स्थानीय कॉल दर पर काल कर सकते थे। हालांकि निजी कंपनियों के विरोध के चलते बीएसएनएल ने इस सुविधा को बाद में रोक दिया।
Advertisement

ट्राई की सिफारिशों में कहा गया है कि इस तरह के इंटरनेट टेलीफोनी ऐप को मोबाइल नंबर शृंखला से सम्बद्ध किया जाएगा। दूरसंचार कंपनियां कॉल के लिए शुल्क लेंगी और उन पर सामान्य कॉल से जुड़े सभी नियम लागू होंगे। ट्राई के अनुसार इंटरनेट टेलीफोन उपलब्ध करवाने के लिए लाइसेंसधारक कंपनी को लाइसेंस में उल्लिखित अनिवार्यताओं का पालन करना होगा। नियामक की सिफारिश है कि दूरसंचार लाइसेंस धारक कंपनी के साथ साथ वर्चुअल नेटवर्क आपरेटर कंपनी भी इंटरनेट टेलीफोनी सेवा दे सकती है। ट्राई ने दूरसंचार विभाग से इस बारे में स्पष्टीकरण जारी करने का आग्रह भी किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Trai, Internet, Internet Telephone, app

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.