मोबाइल SIM पोर्ट कराने का नया नियम आज से लागू, आप भी जानें

Mobile Number Port New Rules : इस नियम का मकसद सिम कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकना है।

मोबाइल SIM पोर्ट कराने का नया नियम आज से लागू, आप भी जानें

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर यह ट्राई का नौंवा संशोधन है, जिसमें नंबर पोर्ट कराने वाले व्‍यक्ति का वेरिफ‍िकेशन काफी अह‍मियत रखता है।

ख़ास बातें
  • मोबाइल नंबर पोर्ट कराने से जुड़ा नया नियम
  • अब रहेगा 7 दिनों का लॉकिंग पीरियड
  • 7 दिनों से पहले यूपीसी की रिक्‍वेस्‍ट नहीं होगी स्‍वीकार
विज्ञापन
Mobile Number Port New Rules : मोबाइल नंबर पोर्ट कराने से जुड़ा न‍ियम आज से बदल गया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मार्च में नया नियम जारी किया था, जो आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गया है। अब
सिम स्‍वैप या रिप्‍लेसमेंट में लगने वाला समय घटकर 10 से 7 दिनों का हो जाएगा, लेकिन इस दौरान एक लॉकिंग पीरियड होगा और 7 दिनों से पहले नया सिम एक्टिवेट नहीं किया जाएगा। इस नियम का मकसद सिम कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकना है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर यह ट्राई का नौंवा संशोधन है, जिसमें नंबर पोर्ट कराने वाले व्‍यक्ति का वेरिफ‍िकेशन काफी अह‍मियत रखता है।

दरअसल, ट्राई ने यूजर्स की सेफ्टी और उनसे जुड़ी इन्‍फर्मेशन को सेफ रखने के लिए यह नियम जारी किया है। मकसद है मोबाइल नंबर से की जा रही धोखाधड़ी को रोकना। इसके तहत प्रक्रिया में लगने वाला टाइम भले 10 से 7 दिन हो गया हो, लेकिन पूरा प्रोसेस काफी सख्‍त हो गया है। 

मोबाइल सिम खोने, चोरी हो जाने या एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में स्विच करने के लिए पहले लोग आसानी से नंबर पोर्ट करा लेते थे, लेकिन अब उन्‍हें कुछ नियमों का पालन करना होगा। जिस टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर का सिम आप पाना चाहते हैं, उसे एक ऐप्लिकेशन देनी होगी। इसके बाद कुछ वक्‍त इंतजार करना होगा क्‍योंकि यूजर्स की पहचान और बाकी जानकारियों को वेरिफाई किया जाएगा। 

इसमें ओटीपी का रोल बढ़ जाएगा। पोर्टिंग की प्रक्रिया के दौरान ओटीपी का इस्‍तेमाल करके ही प्रोसेस पूरा किया जाएगा। ट्राई का कहना है कि अगर ‘सिम स्वैप' की तारीख से सात दिन खत्‍म होने से पहले यूपीसी (विशिष्ट पोर्टिंग कोड) की रिक्‍वेस्‍ट भेजी जाती है, तो यूपीसी नहीं दिया जाएगा। यानी यह भी हो सकता है कि आप सिम पोर्ट कराना चाहते हैं और आपकी रिक्‍वेस्‍ट स्‍वीकार ना की जाए। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »