TikTok होगा अमेरिका में बैन? लोग दूसरा चीनी ऐप डाउनलोड कर रहे, जानें नाम

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) भारत में कुछ साल पहले बैन हो गया था। अब इसे अमेरिका में भी बैन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 17:18 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में पॉपुलर हो रहा नया चीनी ऐप
  • Xiaohongshu नाम का ऐप हो रहा पॉपुलर
  • इसे ‘लिटिल रेड बुक’ नाम से भी जानते हैं

भारत की तरह ही अमेरिकी सरकार भी टिकटॉक को उसकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मान रही है।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) भारत में कुछ साल पहले बैन हो गया था। अब इसे अमेरिका में भी बैन किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में बैन प्रभावी हो सकता है, जिसे देखते हुए लाखों अमेरिकी यूजर्स ने नए विकल्‍प तलाशना शुरू कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में एक और चीनी ऐप के डाउनलोड्स में तेजी आई है। इसका नाम Xiaohongshu है, जिसे ‘लिटिल रेड बुक' के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार,  हाल ही में ऐपल ऐप स्टोर चार्ट में यह ऐप टॉप पर है। ऐप ने ऐसे वक्‍त में पॉपुलैरिटी बटोरी है, जब अमेरिका में TikTok का भविष्य अनिश्चित है। Xiaohongshu पर ट्रैवल, फैशन, ब्‍यूटी और लाइफस्‍टाइल पर बेस्‍ट कंटेंट मिलता है। चीन में इसने 300 मिलियन यूजर्स बना लिए हैं। 
 

टिकटॉक पर क्‍या चाहता है अमेरिका

भारत की तरह ही अमेरिकी सरकार भी टिकटॉक को उसकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मान रही है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने टिकटॉक की पैरंट कंपनी बाइटडांस को दो रास्‍ते दिए हैं।
Advertisement

पहला कि वह अमेरिका में अपना बिजनेस किसी और को बेच दे। दूसरा रास्‍ता है 19 जनवरी 2025 तक अमेरिका में अपना कामकाज बंद करना। अगर बाइटडांस अमेरिका का बिजनेस बेचने पर आगे बढ़ती है तो उसे 100 दिनों तक का टाइम दिया जा सकता है। 
 

क्‍या Elon Musk खरीदेंगे टिकटॉक 

मीडिया रिपोर्टों में ऐसे कयास हैं कि अमेरिका में टिकटॉक का बिजनेस एलन मस्‍क (Elon Musk) खरीद सकते हैं। दुनिया के सबसे धनी आदमी को इस बिजनेस को खरीदने में मुश्किल भी नहीं आएगी। वह पूर्व में ट्विटर को खरीदकर उसे एक्‍स में बदल चुके हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि टिकटॉक को एक्‍स के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है। हालांकि टिकटॉक के स्‍पोक्‍सपर्सन ने मस्‍क को अमेरिकी बिजनेस बेचने की बात को पूरी तरह से खारिज किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TikTok, TikTok US ban, Xiaohongshu, little red book
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.