Tech News In Hindi

Tech News In Hindi - ख़बरें

  • Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
    Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन कंपनी की Spark सीरीज में लेटेस्ट एडिशन बनकर आया है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद अनुभव दे सकता है। फोन में कंपनी ने प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। यह डिवाइस 5,200mAh बैटरी से लैस किया गया है
  • Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
    Samsung Galaxy S26 FE को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज का यह फैन एडिशन है। फोन में Exynos 2000 सीरीज का चिपसेट लगा है। इसमें रियर में कंपनी ने तीन कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें मुख्य लेंस 50 मेगापिक्सल का है। फोन में टेलीफोटो शूटर भी मिल जाता है। लगभग 5000mAh की बैटरी इसमें पैक की गई है
  • iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
    iPhone 17 को दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में सबसे अव्वल नम्बर मिला है। Counterpoint Research हर साल की तिमाही में एक लिस्ट जारी करती है जिसमें पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग की जाती है। iPhone 17 ने इस तिमाही में 6 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया है जो कि iPhone के लिए पिछले साल की इसी तिमाही में 4 प्रतिशत था।
  • Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
    Samsung Galaxy Quantum 7 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में पेश किया है। Samsung Galaxy Quantum 7 फोन में 6.7 इंच बड़ा Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन One UI 8.5 पर रन करता है।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
    Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 44W 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ LCD डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने इसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। Vivo T5 Lite 5G की बिक्री Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
  • 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
    Moto G77 Power की पहली सेल भारत में आज से शुरू हो गई है। स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे इसे 23,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 7000mAh बैटरी, 30W चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट, 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है।
  • Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
    Amazon ने भारत में Amazon Future Engineer प्रोग्राम के तहत नई स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत 2026 में 500 छात्राओं को चुना जाएगा, जिन्हें चार साल में ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह स्कॉलरशिप कम आय वाले परिवारों की उन छात्राओं के लिए है, जो कंप्यूटर साइंस या संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech कर रही हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप, टेक्निकल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और Amazon में पेड इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को टेक इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
    Meta एक फोटोरियलिस्टिक AI-पावर्ड डिजिटल CEO पर काम कर रही है, जिसे Mark Zuckerberg के आधार पर तैयार किया जा रहा है। यह AI कर्मचारियों से बातचीत कर सकेगा और इंटरनल कामकाज में मदद करेगा। यह प्रोजेक्ट कंपनी की AI-फर्स्ट रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत Meta ऑटोमेशन और AI सिस्टम्स को तेजी से बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश भी कर रही है।
  • CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
    WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार की स्क्रीन से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन हो गया है, जिसमें चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान डिस्ट्रैक्शन कम करने और सेफ्टी बढ़ाने के लिए लाया गया है। यूजर्स वॉयस टाइपिंग या क्विक बटन की मदद से आसानी से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
  • चीन ने बनाए जंग लड़ने वाले रोबोट डॉगी और ड्रोन, सामने आया Video, देखें
    चीन से आए एक वी‍डियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक रोबोट डॉगी और ड्रोन को आतिशबाजी से भरी जंग लड़ते हुए देखा जा सकता है। डॉगी आगे-पीछे चलकर खुद को हमले से बचाता है, जबकि ड्रोन, डॉगी को घेरने के लिए उसके चारों ओर मंडाराने लगता है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह वीडियो शेयर किया गया है।
  • Samsung ने पेश किया ‘दुनिया का पहला’ 4000 निट्स QD-OLED TV डिस्‍प्‍ले
    सीईएस से पहले तमाम टेक कंपनियों ने अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस के बारे में बताना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले हमने एलजी की तरफ से अनाउंसमेंट देखे थे। अब सैमसंग ने नए QD-OLED TV पैनल्‍स को अनवील किया है। ये चौथी जेनरेशन वाले टीवी पैनल हैं, जिनकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स तक है और यह पिछली जेनरेशन में मौजूद 3 हजार निट्स से ज्‍यादा है।
  • CES 2025 में देखेगी दुनिया LG के मुड़े हुए गेमिंग मॉनिटर, जानें इनकी खूबियां
    दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला- कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2025) अगले महीने होगा। इस इवेंट में LG अपने लेटेस्‍ट OLED गेमिंग मॉनिटर्स UltraGear GX9 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। लाइनअप में 45 इंच का OLED गेमिंग मॉनिटर भी शामिल है। यह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। कंपनी, LG के वेबओएस पर चलने वाले स्‍मार्ट गेमिंग मॉनिटर को भी लेकर आ रही है।
  • भारतीय सेना ने बनाया ‘खरगा’ ड्रोन, पल भर में ठिकाने लगा देगा दुश्‍मन को! जानें इसके बारे में
    भारतीय सेना के बेड़े में नए और हाईटेक ड्रोन्‍स लगातार शामिल हो रहे हैं। 'खरगा' कामिकेज ड्रोन ('Kharga' Kamikaze drone) एक और ड्रोन है, जिसे इंडियन आर्मी ने डेवलप किया है। इसे खु‍फ‍िया और सर्विलांस जैसे कामों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह ड्रोन अपने साथ विस्‍फोटक ले जाने में भी सक्षम है। यह ड्रोन तेज स्‍पीड में करीब 40 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

Tech News In Hindi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »