• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • स्नैपडील ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ‘गुड फ्राइडे’ के इस्तेमाल पर माफी मांगी

स्नैपडील ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ‘गुड फ्राइडे’ के इस्तेमाल पर माफी मांगी

स्नैपडील ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ‘गुड फ्राइडे’ के इस्तेमाल पर माफी मांगी
विज्ञापन
ई-कामर्स कंपनी स्नैपडील ने अपनी बिक्री बढ़ाने को ‘गुड फ्राइडे’ का इस्तेमाल करने के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगी है। कंपनी के इस कदम से एक विशेष वर्ग के लोग नाराज थे।

स्नैपडील ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हमें इस्तेमाल की गई ‘टैगलाइन’ पर खेद है। यह हमारी गलती थी।’’ कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम उन लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाएं हमने अनजाने में आहत कीं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे ऐसा दोबारा न होने पाए।’’

इस सप्ताह चार दिन की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए स्नैपडील ने प्रचार के लिए जो ई-मेल भेजे उनमें लिखा था, ‘‘इट्स रियली रियली गुड फ्राइडे-फ्लैट 40 पर्सेंट आफ।’

एक वर्ग के लोगों ने इसका विरोध किया था, क्योंकि गुड फ्राइडे समारोह मनाने का दिन नहीं होता। ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिन्त्रा ने भी इस दिन 50 से 80 प्रतिशत की भारी छूट की पेशकश की थी। हालांकि, कई बार प्रयास के बावजूद मिन्त्रा के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , snapdeal, good friday, sale, off

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »