Off

Off - ख़बरें

  • 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
    Nokia बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी अपने वर्कफोर्स को भारी मात्रा में घटाने की तैयारी कर रही है। छंटनियों का प्रभाव भारत में भी पड़ने वाला है। नोकिया अपने वर्कफोर्स को घटाने के साथ रीस्ट्रक्चरिंग की शुरुआत करने जा रही है। खबर है कि नोकिया अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का 20 प्रतिशत कम करने जा रही है।
  • WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
    सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन को खोलना है और उसके बाद WhatsApp की ऐप पर जाना है। अब आपको WhatsApp पर उस कंपनी की चैट पर जाना है, जिसके विज्ञापन अपडेट को आप रोकना चाहते हैं। आप WhatsApp पर किसी भी कंपनी के विज्ञापन अपडेट को रोक सकते हैं और या फिर चैट को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकते हैं। आपको WhatsApp पर उस कंपनी की चैट पर जाने के बाद किसी भी विज्ञापन पर जाना है।
  • AI के चलते 800 कर्मचारियों की छुट्टी, Pinterest में अबतक की सबसे बड़ी छंटनी
    Pinterest में सबसे बड़ी छंटनी होने जा रही है। कंपनी ने अपने वर्कफोर्स का 15% तक कम करने की घोषणा की है। वजह है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस करने जा रही है। पिंट्रेस्ट की ओर से कहा गया है कि वह अपने स्ट्रक्चर का पुनर्गठन करने जा रही है जिसमें AI आधारित प्रोडक्ट्स और क्षमताओं को विकसित करना कंपनी की प्राथमिकता होगी। ये छंटनियां कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही के खत्म होने तक पूरी कर चुकी होगी।
  • अपने फोन में तुरंत बदल लें ये 2 सेटिंग्स, हैकर्स से हमेशा रहोगे सेफ!
    iPhone यूजर्स के लिए नई सिक्योरिटी अलर्ट आई है। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट स्कॉट पॉल्डरमैन के अनुसार, iPhone की दो सेटिंग्स - “Ask to Join Networks” और “Automatically AirPlay to TVs” डिफॉल्ट रूप से ऑन रहती हैं और हैकर्स इन्हीं के जरिए यूजर्स के डेटा तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूजर्स को इन सेटिंग्स को “Off” या “Ask” पर सेट कर देना चाहिए ताकि फोन किसी पब्लिक नेटवर्क या अनजान डिवाइस से ऑटो-कनेक्ट न हो। इन बदलावों से न सिर्फ फोन की सिक्योरिटी बढ़ती है, बल्कि बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है।
  • IBM नौकरी से निकालेगी हजारों कर्मचारी, AI और सॉफ्टवेयर विकास पर करेगी फोकस
    इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पोरेशन (IBM) अपने वर्कफोर्स में बड़ी छंटनी करने जा रही है। कंपनी की यह छंटनी हजारों की संख्या में कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। IBM की ओर से कहा गया है कि कंपनी अपने वर्कफोर्स से सिंगल डिजिट पर्सेंटेज में कर्मचारियों को निकालेगी। ऐसे में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
  • Microsoft अपने 6 हजार कर्मचारियों को निकालेगी! जानें वजह
    माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े स्तर पर छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह मैनेजमेंट में से गैरजरूरी पदों की छंटनी करने जा रही है। स्पष्ट रूप से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में लगभग 6000 कर्मचारियों के निकाले जाने की बात सामने आई है। कंपनी अपने कर्मचारियों की 3% संख्या को कम करने जा रही है। इसमें होम स्टेट वाशिंगटन के 1,985 कर्मचारी शामिल हैं।
  • PwC ने 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 1 साल के अंदर दूसरी बड़ी छंटनी!
    PwC ने 1500 कर्माचारियों की छुट्टी कर दी है जिसके बाद कंपनी का वर्कफोर्स 2% कम हो गया है। ये छंटनियां सबसे ज्यादा ऑडिट (audit) और टैक्स (tax) विभागों से की गई हैं। PwC की यह एक साल के भीतर दूसरी छंटनी है। इसने सितंबर 2024 में भी छंटनी की थी जब 1800 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। PwC को मेन मार्केट्स में रेगुलेटरी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है।
  • Cars24 ने निकाले 200 कर्मचारी, छंटनी की बताई वजह
    पुरानी कारों की सेल-पर्चेज करने वाली कंपनी Cars24 अपने वर्कफोर्स को घटा रही है। Cars24 ने अपने कई विभागों से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने 200 के लगभग कर्मचारियों की छंटनी की है जो अलग-अलग विभागों से थे। छंटनी के पीछे का मकसद पुनर्गठन प्रैक्टिस बताया जा रहा है ताकि कंपनी के ऑपरेशंस सही तरीके से चल सकें। Cars24 के को-फाउंडर ने छंटनी की पुष्टि की है।
  • WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, ऑडियो-वीडियो कॉल के लिए मिलेगा नया म्यूट और कैमरा ऑफ बटन
    WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अनुभव बेहतर होगा। नए फीचर में यूजर को वॉयस कॉल उठाने से पहले अपने माइक्रोफोन को म्यूट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह वीडियो कॉल के लिए इमोजी रिएक्शन और वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरा बंद करने के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • ओवरटाइम करने से मना किया तो नौकरी से निकाला! बड़ी कंपनी में छंटनी पर छिड़ी बहस
    ओवरटाइम काम करने से मना करने पर एक महिला को नौकरी से निकाले जाने की बात सामने आई है। महिला एक बड़ी MNC कंपनी में काम करती थी। महिला के एक सहयोगी के अनुसार, वो कंपनी में 3.5 साल से काम कर रही थी। कंपनी ने नौकरी से निकाले जाने के पीछे की वजह को बजट की कमी बताया लेकिन कर्मचारियों का मानना है कि ओरवटाइम से मना करने पर नौकरी से निकाला गया।
  • Twitter के को-फाउंडर की कंपनी में 931 कर्मचारियों की गई नौकरी, बताई वजह
    जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने मंगलवार को कर्मचारियों को एक इंटरनल ईमेल के जरिए ले ऑफ kr जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि नौकरी में कटौती का कारण वित्तीय या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नहीं है। इसके बजाय उन्होंने कहा कि कटौती ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने, परफॉर्मेंस में सुधार करने और मैनेजेरियल लेयर्स को कम करने का हिस्सा है।
  • Meta के कर्मचारियों ने कर दिया बड़ा 'कांड'! कंपनी ने 20 को नौकरी से निकाला
    Meta ने 20 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों पर अंदरूनी जानकारी लीक करने का आरोप है इसलिए इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। Meta पर इन दिनों राजनीतिक दबाव भी बताया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर राजनीतिक झुकाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • 3,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के एक हफ्ते बाद Meta ने टॉप अधिकारियों का 200% बोनस बढ़ाया!
    मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) की Meta ने एक हफ्ते पहले 3,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था और अब, कॉर्पोरेट फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने एग्जीक्यूटिव बोनस को बेस सैलेरी के 200% तक बढ़ाने का फैसला किया है, जो पिछले 75% से दोगुने से भी अधिक है। Meta के बोर्ड ने यह कहकर बोनस में बढ़ोतरी को सही ठहराया कि उसका एग्जीक्यूटिव कंपनसेशन प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कम था। बढ़ोतरी से पहले, कंपनी ने दावा किया था कि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में समान पदों की तुलना में उसका कार्यकारी वेतन "15वें प्रतिशत पर या उससे कम" था।
  • Facebook वाली कंपनी में फिर बड़ी छंटनी, 3.5 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे बाहर!
    Meta ने 2025 की शुरुआत में ही बड़ी छंटनी की घोषणा कर कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी अपने वर्कफोर्स में से 3600 कर्मचारियों को कम करने जा रही है। मेटा उन कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है जो कंपनी के मुताबिक बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे हैं। कंपनी में सितंबर तक 72,400 कर्मचारी काम कर रहे थे।
  • Google ने फिर किया छंटनी का ऐलान, इतने कर्मचरियों की जाएगी नौकरी!
    Google में बड़ी छंटनी होने जा रही है। छंटनी में बड़े पदों पर कंपनी कटौती करने जा रही है। इनमें मैनिजिरीअल और डायरेक्टर्स जैसे रोल शामिल होंगे। कंपनी 10% कर्मचारियों को कंपनी से हटाने की तैयारी कर रही है। यह कदम आर्टिफिशियल इंटिलेंस (AI) कंपिटीटर जैसे कि OpenAI के चलते लिया गया है। कंपनी में यह इस साल की चौथी छंटनी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »