मोबाइल फोन पर हिंदी में खबरें पढ़ें और पैसे कमाएं

मोबाइल फोन पर हिंदी में खबरें पढ़ें और पैसे कमाएं
विज्ञापन
लोकप्रिय लॉक स्क्रीन मोबाइल ऐप्लिकेशन गोगो ने गुरुवार को हिंदी सर्विस की शुरुआत की। गोगो ऐप पर हर रोज 200 से अधिक हिंदी भाषा के लेख प्रकाशित किए जाएंगे। 'गोगो ऐप' को हाल ही में लॉन्च किया गया है और यह ऐप मोबाइल उपयोगकर्तार्ओं के मनचाहे विषयवस्तु एवं लेख उनके एंड्रॉयड फोन के लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराता है। कंपनी के बयान में कहा गया कि गोगो की हिंदी सर्विस के द्वारा मोबाइल उपयोगकर्ता अब गोगो का लाभ हिंदी में भी उठा सकते हैं। यूजर न सिर्फ अपनी मनपसंद न्यूज अब हिंदी में पढ़ सकते हैं, बल्कि गोगो उन्हें मुफ्त टॉक टाइम के जरिये हिंदी लेख पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

गोगो के सहसंस्थापक रजत गुप्ता ने कहा, "भारत दुनिया की सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजारों में से एक है और ज्यादातर भारतीय हिंदी बोलते हैं। गोगो की इस हिंदी सर्विस से हम अधिकतर भारतीयों तक पहुंच पाएंगे जोकि हमारी कार्यनीति का महत्वपूर्ण अंग है। हम भारत के हर स्मार्टफोन उपयोगकर्ता की उनकी पसंदीदा भाषा में लेख पढ़ने की पहली पसंद बनना चाहते हैं और हिंदी सेवा का लॉन्च इस दिशा में हमारा पहला कदम है।"

भारत की जनगणना आंकड़ों के अनुसार 41 फीसदी से अधिक जनता हिंदी बोलती है, जबकि बहुत ही छोटी संख्या अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करती है।

गोगो की इस नई सेवा से लोग न सिर्फ ताजा खबरें बल्कि तकनीकी, खान-पान और स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधित लेख हिंदी भाषा में पढ़ पाएंगे। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को विभिन्न विषय वस्तु संबंधित लेख आसानी से उनके मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराना है। यह ऐप लोगों को उत्तम लेखों के साथ 'गोगो पॉइंट्स' जीतने का मौका भी देता है जिसे रिडीम कराने पर एंड्रॉयड उपभोक्ताओं को मुफ्त टॉक टाइम मिलेगा।

इस स्टार्टअप ने अभी-अभी एचटी मीडिया और नार्थ बेस मीडिया से निवेश भी प्राप्त किया है। नॉर्थ बेस मीडिया, वाल स्ट्रीट जर्नल, वाशिंगटन पोस्ट और रायटर्स के कुछ लोगों के समूह ने मिलकर शुरू की है जो की मीडिया सम्बंधित कंपनियों को निवेश प्रदान करती हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  4. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  5. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  6. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  7. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  9. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  10. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »