Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर

30 दिन खत्म होने के बाद दोबारा यह लाभ पाने के लिए ग्राहक को अगले कैलेंडर महीने में फिर से चार क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे।

Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर

Flipkart Plus मेंबर्स को खरीदारी करने पर 1 महीने का Free Netflix मोबाइल प्लान मिलेगा।

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स दिग्गज ने Netflix के साथ भागीदारी की है।
  • Flipkart, Flipkart Grocery या Flipkart Minutes से करना होगा ऑर्डर।
  • 1 अगस्त से योग्य यूजर्स इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

Flipkart से शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को Free में Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जी हां, ई-कॉमर्स दिग्गज ने Netflix के साथ भागीदारी की है। अब आपको Flipkart से सामान मंगवाना होगा और आपको 1 महीने का Netfllix का सब्सक्रिप्शन एकदम मुफ्त मिल जाएगा। मजेदार बात यह है कि ये ऑर्डर्स आप कंपनी की तीनों में से किसी भी सर्विस यानी Flipkart, Flipkart Grocery या Flipkart Minutes से मंगवा सकते हैं। आइए जानते हैं किन यूजर्स को मिलेगा यह फ्री सब्सक्रिप्शन और कितने ऑर्डर पर मिलेगा लाभ। 

Flipkart यूजर्स के लिए कंपनी ने फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन पाने का मौका दिया है। 1 अगस्त से योग्य यूजर्स इसका लाभ ले सकेंगे। यह ऑफर Flipkart Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart Plus मेंबर्स जरूरी खरीदारी करके हर महीने मुफ्त Netflix मोबाइल प्लान पा सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत स्ट्रीमिंग का लाभ देने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है। जिसके तहत यूजर्स को सब्सक्रिप्शन या रिचार्ज के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे और मुफ्त का मनोरंजन पा सकते हैं। 

कितने ऑर्डर पर मिलेगा फ्री नेटफ्लिक्स प्लान
1 अगस्त से फ्लिपकार्ट मेंबर्स के लिए यह योजना लागू हो चुकी है। Flipkart Plus मेंबर्स को एक कैलेंडर महीने के अंदर Flipkart, Flipkart Grocery या Flipkart Minutes पर कम से कम ₹299 के चार क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे। चौथा क्वालिफाइंग ऑर्डर प्लेस होने के बाद यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त पेमेंट के सीधे Flipkart ऐप के जरिए 30 दिनों वाला Netflix मोबाइल प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं।

30 दिनों के बाद कैसे पाएं दोबारा फ्री प्लान
Netflix का फ्री मोबाइल प्लान यूजर को 30 दिनों के लिए दिया जाएगा। 30 दिन खत्म होने के बाद दोबारा यह लाभ पाने के लिए ग्राहक को अगले कैलेंडर महीने में फिर से चार क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे। ऑफर Flipkart के पूरे इकोसिस्टम में उपलब्ध है, जिसमें इसकी ग्रोसरी और क्विक कॉमर्स सेवाएँ भी शामिल हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »