7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Honor Play 11 Pro में कंपनी ने 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Honor Play 11 Pro में कंपनी ने 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया है।

ख़ास बातें
  • फोन में OLED पैनल लगा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6500 चिपसेट दिया गया है।
  • फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है।
विज्ञापन

Honor Play 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को बिना किसी शोर के कंपनी ने अधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया है। फोन में कंपनी ने 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया है। यह OLED पैनल से लैस होकर आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश दिया गया है जो स्क्रॉलिंग का स्मूद अनुभव देता है। प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का Dimensity 6500 चिपसेट इसमें मिलता है। 7,000mAh की बैटरी इसमें दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Honor Play 11 Pro Price

Honor Play 11 Pro फोन सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,099 युआन (लगभग 29,549 रुपये) है। इसे मून सिल्वर, सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। ITHome फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 

Honor Play 11 Pro Features

Honor Play 11 Pro में कंपनी ने 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल लगा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 95 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। फोन को कंपनी ने स्लिम प्रोफाइल में बनाया है। इसमें मेटल का फ्रेम लगा है। इसकी मोटाई 7.34mm है। 

फोन में प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6500 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में कंपनी ने 8GB रैम दी है, और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी है। फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है।  कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। साथ में सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

फोन में 7000mAh की बैटरी है। इसके साथ में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन 185 ग्राम है। बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि यह 1000 चार्जिंग साइकल साइकल पूरी करने के बाद भी 80 प्रतिशत की कैपिसिटी बनाए रख सकती है। 6 साल तक यह ड्यूरेबल बताई गई है। फोन को कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेट किया है। इसके अलावा यह SGS फाइव स्टार ड्रॉप रसिस्टेंस से भी लैस किया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »