Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!

हेडफोन्स का नया कलर वेरिएंट 3 से 5 अगस्त के बीच में मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!

Photo Credit: Sony

Sony WH-1000XM6 अपकमिंग वायरलैस हेडफोन्स नए कलर में जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • नया कलर वेरिएंट 3 से 5 अगस्त के बीच में मार्केट में पेश किया जा सकता है।
  • हेडफोन्स नए Olive Grey कलर शेड में लॉन्च होने वाले हैं।
  • कंपनी ने फरवरी 2026 में Sand Pink कलर वेरिएंट लॉन्च किया था।
विज्ञापन

Sony के अपकमिंग वायरलैस हेडफोन्स WH-1000XM6 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हेडफोन्स को कंपनी एक और कलर शेड देने जा रही है। यह नई Olive Grey कलर शेड होगी। ये कंपनी के ओवर ईयर वायरलैस हेडफोन्स हैं जिन्हें सोनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। हाल ही में सोनी ने इसके नए शेड्स पेश किए थे जिसमें अब एक और नया कलर जुड़ने जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से इनके बारे में। 

Sony WH-1000XM6 अपकमिंग वायरलैस हेडफोन्स नए कलर में जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं। The Walkman Blog और Roland Quandt द्वारा इस नए कलर शेड का खुलासा किया गया है। Sony WH-1000XM6 का ग्लोबल लॉन्च अगले हफ्ते देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, हेडफोन्स का नया कलर वेरिएंट 3 से 5 अगस्त के बीच में मार्केट में पेश किया जा सकता है। हेडफोन्स नए Olive Grey कलर शेड में लॉन्च होने वाले हैं। 

Sony WH-1000XM6 के लिए कंपनी ने फरवरी 2026 में Sand Pink कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। जबकि हाल ही में कंपनी ने इसका Sandstone वेरिएंट भी उतारा था। अब एक और नया कलर वेरिएंट इसमें उपलब्ध होने वाला है। Olive Grey दरअसल इनके मॉडल नम्बर WH1000XM6G.CE7 से संबंधित बताया गया है जिसमें G का मतलब ग्रीन से है। इसी बीच एक रिटेलर ने भी इनकी कुछ फोटो साझा की हैं। नए Olive Grey वेरिएंट की कीमत 459 डॉलर (लगभग 43,700 रुपये) हो सकती है। 

Sony WH-1000XM6 में कंपनी ने 30mm के ड्राइवर दिए हैं। दावा है कि इनमें बेहतरीन हाई फ्रिक्वेंसी रिप्रोडक्शन, और वोकल क्लियरिटी मिलती है। कंपनी के अनुसार, इनमें 30 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। इसी के साथ इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी का दावा है कि केवल 3 मिनट के चार्ज में ही ये 3 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इनकी खास बात इनका चौड़ा हेडबैंड है। यह सिर पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करता है। इसी के साथ इनमें आरामदायक म्यूजिक लिस्निंग के लिए नर्म ईयरपैड इस्तेमाल किए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »