सैमसंग के इन नए ऑडियो वियरेबल का डिजाइन बहुत अलग बताया जा रहा है।
Photo Credit: Sammobile
Samsung जल्द ही यूनीक डिजाइन वाले वायरलैस ईयरबड्स पेश कर सकती है।
ऑडियो वियरेबल्स में तेजी से इनोवेशन देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले वायर्ड ईयरफोन्स और हेडफोन्स चलन में दिखाई देते थे। लेकिन पिछले कुछ ही सालों में इनकी जगह वायरलैस ईयरबड्स ने ले ली। अब वायरलैस ईयरबड्स की जगह भी नए ऑडियो वियरेबल लेने वाले हैं। कंपनियां अब ओवर द ईयर डिजाइन पर फोकस कर रही हैं जिसमें हुक टाइप ईयरबड्स का चलन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कई ब्रांड्स ने क्लिप-ऑन ईयर डिजाइन के ईयरबड्स पेश किए हैं। Samsung इससे भी कुछ हटकर करने जा रही है।
Samsung जल्द ही यूनीक डिजाइन वाले वायरलैस ईयरबड्स पेश कर सकती है। इन्हें ईयरहुक कहा जा रहा है जो कि कंपनी के नए गैलेक्सी बड्स के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। नए लीक में इनका खुलासा किया गया है। Sammobile की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी नए Buds Canal 5 पर काम कर रही है। यह अपकमिंग ईयरहुक्स का कोडनेम बताया गया है। हालांकि लॉन्च के समय इनका नाम गैलेक्सी बड्स के नाम पर ही होगा।
सैमसंग के इन नए ऑडियो वियरेबल का डिजाइन बहुत अलग होने वाला है। इनमें एक ईयरहुक मौजूद होगा जिसकी मदद से ये कान के ऊपर फिट रहेंगे। ऐसा डिजाइन खासतौर पर वर्कआउट, रनिंग आदि के लिए बहुत उपयोगी होता है जिसमें ईयरबड्स आसानी से गिरते नहीं हैं। उदाहरण के लिए भारत में Oppo, Realme जैसी कंपनियां अपने क्लिप-ऑन ईयरबड्स पेश करती हैं। इनमें Oppo Enco Clip 2, Realme Buds Clip को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था। लेकिन सैमसंग के नए ईयरबड्स इनसे भी कुछ हटकर होंगे।
इनमें फ्लैट ईयरहुक्स देखने को मिल सकते हैं। ईयरटिप ईयर कैनाल पर फिट होगी। हालांकि अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कंपनी इन्हें इन-इयर टिप के साथ पेश करेगी या फिर हाफ इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश करेगी। इन-इयर टिप में बेहतर नॉइट आइसोलेशन फीचर मिल जाता है। जबकि हाफ इन-इयर डिजाइन ज्यादा आरामदेय रहता है। सैमसंग इनमें चार्जिंग के लिए USB-C सपोर्ट दे सकती है। इसी के साथ इनमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी मिल सकता है। वहीं, कंपनी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट भी दे सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत