• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब ओपेरा ने किया दावा, बैटरी खपत में हम हैं एज ब्राउज़र से भी बेहतर

अब ओपेरा ने किया दावा, बैटरी खपत में हम हैं एज ब्राउज़र से भी बेहतर

अब ओपेरा ने किया दावा, बैटरी खपत में हम हैं एज ब्राउज़र से भी बेहतर
विज्ञापन
लगता है ब्राउज़र की लड़ाई में अब फीचर से ज्यादा अहमियत बैटरी खपत को लेकर हो रही है। पिछले कई दिनों से ब्राउज़र को लेकर इस तरह की कई खबरें आई हैं। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एज ब्राउज़र को लेकर दावा किया था कि गूगल क्रोम, मोज़िला फायरफॉक्स और ओपेरा की तुलना में एज़ ब्राउज़र इस्तेमाल करने से ज्यादा बैटरी चलती है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक वीडियो टेस्ट कर यह दावा किया था।

अब ओपेरा ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए माइक्रोसॉफ्ट के इस दावे पर प्रतिक्रिया जताई है। कंपनी अपने प्रतिद्वंदी द्वारा किए गए इस टेस्ट पर नाखुशी ज़ाहिर की है। अब ओपेरा ने एक टेस्ट किया है और इसका दावा है कि ओेपेरा इस्तेमाल करने से एज़ की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है। इसी के साथ ओपेरा ने एक तस्वीर भी साझा की है।

लेकिन एक बात जिस पर दोनों कंपनी सहमत हैं वो है कि अगर बात बैटरी की हो ते लैपटॉप पर इस्तेमाल होने वाला सबसे खराब ब्राउज़र क्रोम ही है। हालांकि, ओेपेरा और माइक्रोसॉफ्ट के दावे को लेकर भी कई तरह के सवाल हैं।

सबसे पहले तो, हम नहीं जानते कि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने टेस्ट में ओपेरा के किस वर्जन का इस्तेमाल किया। वहीं दूसरी तरफ, ओपेरा के टेस्ट में ब्राउज़र के डेवलेपर वर्जन (एड ब्लॉकिंग और पावर सेविंग मोड इनेबल होने पर) का इस्तेमाल किया गया। माइक्रोसॉफ्ट के टेस्ट में भी ओपेरा के पावर सेविंग मोड को ऑन किया गया था लेकिन इस टेस्ट में एड ब्लॉकिंग फंक्शनालिटी को लेकर कोई बात नहीं की गई थी।

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा किए गए दावे के बाद ओपेरा अपने प्रोडक्ट के एक्सपेरीमेंटल वर्जन के साथ टेस्ट कर रही है, जिसे अधिकतर ग्राहकर इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं।

इस टेस्ट के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने सर्फेस बुक पर एज़, क्रोम, फायरफॉक्स और ओपेरा ब्राउज़र इस्तेमाल किया। क्रोम ब्राउज़र पर बैटरी सबसे पहले खत्म हुई और सर्फेस प्रो बुक की बैटरी करीब 4 घंटे 20 मिनट तक ही चली। इसके बाद मोज़िला फायरफॉक्स के साथ करीब 5 घंटे की बैटरी लाइफ मिली। वहीं अपने नए बैटरी सेवर फीचर के साथ ओपेरा के साथ सर्फेस बुक की बैटरी ने करीब 6 घंटे और 18 मिनट तक साथ दिया। हालांकि, वीडियो में एज़ ब्राउज़र को इस टेस्ट में विजेता घोषित किया गया है और सर्फेस बुक में एज़ ब्राउज़र चलाने पर करीब 7 घंटे 22 मिनट तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Browser, Opera Browser, Microsoft, Edge Browser, battery, laptop
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »