• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • क्रोम की तुलना में एज ब्राउज़र देता है 70 फीसदी ज्यादा बैटरी लाइफः माइक्रोसॉफ्ट

क्रोम की तुलना में एज ब्राउज़र देता है 70 फीसदी ज्यादा बैटरी लाइफः माइक्रोसॉफ्ट

क्रोम की तुलना में एज ब्राउज़र देता है 70 फीसदी ज्यादा बैटरी लाइफः माइक्रोसॉफ्ट
विज्ञापन
अपने नए डिजाइन वाले एज़ ब्राउज़र के साथ माइक्रोसॉफ्ट ने अब ब्राउज़र क्षेत्र में एंट्री कर ली है। अब रेडमंड की इस कंपनी ने एज़ ब्राउज़र पर चलने वाले लैपटॉप और दूसरे ब्राउज़र जैसे क्रोम, फायरफॉक्स व ओपेरा पर चलने वाले ब्राउज़र की बैटरी लाइफ की तुलना एक वीडियो टेस्ट के जरिए की है।

रेडमंड की इस दिग्गज़ कंपनी का दावा है कि एज़ ब्राउज़र से दूसरे ब्राउज़र की तुलना में 17-70 प्रतिशत बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है। इस टेस्ट के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने सर्फेस बुक पर एज़, क्रोम, फायरफॉक्स और ओपेरा ब्राउज़र चलाया। क्रोम ब्राउज़र पर बैटरी सबसे पहले खत्म हुई और सर्फेस प्रो बुक की बैटरी करीब 4 घंटे 20 मिनट तक ही चली। इसके बाद मोज़िला फायरफॉक्स के साथ करीब 5 घंटे की बैटरी लाइफ मिली। वहीं अपने नए बैटरी सेवर फीचर के साथ ओपेरा के साथ सर्फेस बुक की बैटरी ने करीब 6 घंटे और 18 मिनट तक साथ दिया। हालांकि, वीडियो में एज़ ब्राउज़र को इस टेस्ट में विजेता घोषित किया गया है और सर्फेस बुक में एज़ ब्राउज़र चलाने पर करीब 7 घंटे 22 मिनट तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया।

लेकिन, इससे पता लगता है कि सिर्फ विंडोज़ 10 डिवाइस ही एज़ ब्राउज़र के साथ कम बैटरी खपत करते हैं। अगर माइक्रोसॉफ्ट द्वारा किए गए टेस्ट की बात करें तो क्रोम के मुकाबले एज़ ब्राउज़र चलाने पर बैटरी 3 घंटे तक ज्यादा चली यानी करीब एक फिल्म जितनी ज्यादा। इसका मतलब है कि एज़ ब्राउज़र से 70 प्रतिशत तक ज्यादा बैटरी लाइफ मिली। गौर करने वाली बात है, कि इस टेस्ट को सबसे आइडियल स्थिति में किया गया है और अलग-अलग विंडोज़ 10 डिवाइस के साथ इसका परिणाम अलग-अलग हो सकता है।

इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट अपने एक ब्लॉग में कहा, ''हम विंडोज़ 10 में रेगुलर अपडेट के साथ लगातार ऊर्जा खपत पर ध्यान देते हैं और विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट के साथ ज्यादा पावर सेविंग सुधार शामिल किए जाएंगे। इनमें सीपीयू साइकल, कम मेमोरी की खपत करना और बैकग्राउंड एक्टिविटी के इम्पैक्ट को कम से कम करना शामिल है।''

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »