• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • FASTag से आपके पैसे कोई नहीं चुरा सकता, NPCI और Paytm ने फर्जी बताया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

FASTag से आपके पैसे कोई नहीं चुरा सकता, NPCI और Paytm ने फर्जी बताया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जिसे बीते साल फरवरी से टोल प्लाजा पर पेमेंट के लिए सभी कमर्शियल और पर्सनल वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

FASTag से आपके पैसे कोई नहीं चुरा सकता, NPCI और Paytm ने फर्जी बताया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

FASTag रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

ख़ास बातें
  • एक वीडियो Paytm FASTag के बारे में गलत जानकारी दे रहा है।
  • FASTag पेमेंट सिर्फ ऑफिशियल व्यापारियों द्वारा शुरू किया जा सकता है।
  • Paytm ने इस दौरान सिर्फ चाइल्ड वीडियो पर चर्चा की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर वायरल एक वीडियो के जवाब में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और पेटीएम ने कहा है कि FASTag को स्कैन करने और उससे पैसे निकालने के लिए स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करने का कोई तरीका नहीं है। यह वीडियो कई जगहों पर विवाद की वजह बना है।

वीडियो में जो दावा किया जा रहा है, उसमें एक बच्चे को विंडशील्ड की सफाई करते हुए स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करके FASTag को स्कैन करता है और फिर पूछताछ करने पर भाग जाता  जो कि निराधार और झूठी वीडियो है। भारत में डिजिटल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम वाली ऑग्रेनाइजेशन NPCI ने कहा कि यह निराधार और झूठी वीडियो है। वहीं पेटीएम ने ने कहा कि यह गलत सूचना है।

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े स्तर पर शेयर की गई वीडियो क्लिप को कई यूट्यूब चैनल्स, फेसबुक और ट्विटर पर लाखों व्यूज, शेयर और कमेंट्स मिल चुके हैं।

हिंदी में एक वॉयसओवर में यह कहा गया है कि "यह नया स्कैम अब शुरू हो गया है। ट्रैफिक लाइट पर भीख मांगने वाले बच्चों को स्मार्टवॉच दी जा रही हैं, जिनमें स्कैनर लगे हैं। कार की सफाई करते हुए वे अपनी स्मार्टवॉच को FASTag की ओर करते हैं। इससे आपका FASTag ई-स्कैन होता है। उसके बाद आपके पेटीएम अकाउंट से पैसा काट लिया जाता है। मेरे साथ पहले भी ऐसा ही हुआ है।" 3.42 मिनट की क्लिप में यह बताया गया है।

एक 'फास्टैग स्कैम' के बारे में इसी प्रकार का दावा जादूगर और भ्रम फैलाने वाले करण सिंह ने अपने दोस्तकास्ट यूट्यूब चैनल पर कंटेंट क्रिएटर विनमरे कसाना को दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। इसे करीब 1.5 लाख बार देखा गया और 11,000 शेयर प्राप्त हुए।


रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जिसे बीते साल फरवरी से टोल प्लाजा पर पेमेंट के लिए सभी कमर्शियल और पर्सनल वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। Paytm  ने इस दौरान सिर्फ चाइल्ड वीडियो पर चर्चा की, वहीं NPCI  ने फर्जी दावे करने वाले वीडियो के बड़े मुद्दे पर चर्चा की।

Paytm ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि "एक वीडियो Paytm FASTag के बारे में गलत जानकारी दे रहा है जो कि गलत तरीके से स्मार्टवॉच स्कैनिंग फास्टैग दिखाता है। NETC गाइडलाइंस के मुताबिक, FASTag पेमेंट सिर्फ ऑफिशियल व्यापारियों द्वारा शुरू किया जा सकता है। टेस्टिंग के कई दौर के बाद इसे चालू किया गया है। पेटीएम फास्टैग बिलकुल सेफ और सिक्योर है।" 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FASTag Scam Videos, NPCI, Paytm
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »