MyGovIndia ने Likee ऐप पर बनाया अकाउंट, कोविड-19 जागरुकता है मकसद

पिछले महीने ‘MyGovIndia’ के जरिए से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण किया गया। इस लाइव स्‍ट्रीमिंग पर लाखों व्‍यूज़ दर्ज हुए।

MyGovIndia ने Likee ऐप पर बनाया अकाउंट, कोविड-19 जागरुकता है मकसद

Likee App गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोप पर डाउनलोड के लिए है उपलब्ध

ख़ास बातें
  • MyGovIndia ने बनाई Likee App में आधिकारिक प्रोफाइल
  • युवाओं को Aarogya Setu App डाउनलोड करने के लिए करेगी जागरुक
  • कोविड-19 मरीज़ों को ट्रैक करता है आरोग्य सेतु ऐप
विज्ञापन
भारत सरकार के नागरिकों के साथ सीधे जुड़ाव के लिए बनाए गए एक समर्पित प्लेटफॉर्म MyGovIndia ने Covid-19 संकट यानी कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए युवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप Likee पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया है। Likee सिंगापुर स्थित बिगो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा विकसित शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप है। यह ऐप काफी लोकप्रिय है और इससे काफी बड़ी संख्या में यूथ का जुड़ाव है। इसकी का लाभ उठा कर सराकर युवाओं को कोविड-19 से जागरुक करने की योजना बना रही है। इसके लिए सरकार ने इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल ‘MyGovIndia' लॉन्च की है। बता दें कि हाल ही में Likee को दुनियाभर में छठी सर्वाधिक डाउनलोड की जाने वाली ऐप घोषित किया गया था।

26 अप्रैल 2020 को, ‘MyGovIndia' के जरिए से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात' का सीधा प्रसारण किया गया। इस लाइव स्‍ट्रीमिंग पर लाखों व्‍यूज़ दर्ज हुए। इस प्रोफाइल का इस्‍तेमाल यूज़र्स को आरोग्‍य सेतु मोबाइल एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है। इस ऐप को भारत सरकार द्वारा कोरोना मरीज़ों को ट्रैक करने के लिए विकसित किया गया है। यूज़र्स को Likee पर एक डाउनलोड लिंक दिया गया है जिसकी मदद से वे आसानी से गूगल प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टोर से आरोग्‍य सेतु ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप को ज्‍यादा से ज्‍यादा डाउनलोड किया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए Likee पर #AarogyaSetu भी शुरू किया गया है। इस ऐप को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह किसी भी व्‍यक्ति को उसके आसपास कोविड-19 पॉज़‍िटिव पाए जाने वाले मरीज़ के बारे में एलर्ट करेगा। लाईकी इंफ्लुएंसर्स तथा अन्‍य यूज़र्स ने इस हैशटैग का इस्‍तेमाल करते हुए कई सूचनाप्रद वीडियो बनाए हैं, जिनके ज़रिए से वे अपने प्रशंसकों और फौलोअर्स को संदेश दे रहे हैं। इस हैशटैग पर अब तक 140 मिलियन से अधिक व्‍यूज़ दर्ज हो चुके हैं।


लोकप्रिय बॉलीवुड एक्‍टर्स ईशा कोप्पिकर तथा आमिर अली ने भी  #AarogyaSetu को बढ़ावा देने के लिए लाईकी के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों एक्‍टर्स ने एक्‍सक्‍लुसिव लाईकी वीडियो बनाकर अपने प्रशंसकों को MyGovIndia की इस पहल का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu, Aarogya Setu app, Likee App, MyGovIndia
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »