WhatsApp ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर स्पष्ट कर दिया था कि अपडेट मुख्य रूप से प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिजनेस अकाउंट के लिए अपडेट की गई है। जिसमें ऐप यूज़र की डिटेल्स जैसे उनके फोन नंबर और ट्रांजेक्शन डेटा को व्यवसायों के साथ साझा किया जाएगा।
1 मई से भारत में 18 साल से ऊपर वाले सभी नागरिकों COVID-19 वैक्सिन के लिए योग्य होंगे। CoWIN Portal के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अप्रैल बुधवार शाम 4 बजे शुरू हो गई है।
Aarogya Setu का कहना है कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के पहले एक घंटे में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्टर कराया और 18 से 44 साल उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट राज्य सरकार और निजी वैक्सीनेशन सेंटर द्वारा शीड्यूल सेशन शुरू होने के बाद उपलब्ध होंगे।
आयोग ने विभिन्न चीफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर्स (CPIOs), ई-गवर्नेंस डिविज़न (NeGD), मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) और NIC को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप से संबंधित RIT आवेदन का स्पष्ट जवाब न देने के संबंध में कारण बताओ नोटिस ज़ारी किया है।
Google Play पर आरोग्य सेतु को 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप ने हाल ही में KaiOS पर चलने वाले Jio Phone मॉडल पर तीन करोड़ से अधिक डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया है।
Aarogya Setu COVID-19 ट्रैकिंग ऐप ब्लूटूथ और लोकेशन का इस्तेमाल करता है और उन लोगों के साथ आपके संपर्क का पता लगाता है, जो या तो COVID+ पॉज़िटिव हैं या निकट भविष्य में पॉज़िटिव आ सकते हैं।
सिंह ने ट्वीट किया कि MobiKwik और अन्य फिनटेक फर्मों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा Aarogya Setu ऐप का लिंक शामिल करने के लिए कहा गया, जिससे इस कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप को डाउनलोड करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके।
Aarogya Setu टीम का दावा कि ऐप ने पहले से ही अपने इंटरनल कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कोरोनोवायरस संक्रमण के संभावित जोखिम के बारे में चेतावनी देकर 1,40,000 से अधिक लोगों की मदद की।
आपको बता दें, घरेलू उड़ान 25 मई से दोबारा शुरू हो रही हैं, जिसका ऐलान सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने किया। ऐप के अलावा हवाई यात्रा करने से पहले मास्क, ग्लव्स और यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग भी अनिवार्य होगी।
Aarogya Setu ऐप Apple के ऐप स्टोर और Google के प्ले स्टोर के टॉप तीन ऐप्स में अपनी जगह भी बना चुका है। केवल स्मार्टफोन के लिए ही नहीं बल्कि आरोग्य सेतु ऐप की टीम ने इस ऐप का विस्तार जियो फोन और लैंडलाइन व फीचर फोन उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध कराया है।
सरकार द्वारा लॉन्च Aarogya Setu App भारत में मौजूद 50 करोड़ स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया था, लेकिन केवल 9 करोड़ स्मार्टफोन यूज़र्स ने ही अब तक इसे अपने फोन में डाउनलोड किया है।
Aarogya Setu Interactive Voice Response System (IVRS) एक टोल-फ्री सर्विस है जो कि पूरे देश में उपलब्ध है। इस सर्विस के लिए नागरिकों को एक टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है, वो नंबर है '1921'।